दार्शनिक साहित्यकार डॉ राशदादा राश को मिला डॉ हरिवंश राय ’बच्चन ’सम्मान 2026

दार्शनिक साहित्यकार डॉ राशदादा राश को मिला डॉ हरिवंश राय ’बच्चन ’सम्मान 2026

पटना।बैंगलोर प्रवास से वापस अपने पुश्तैनी निवास,पटना आए दार्शनिक, कवि ,साहित्यकार डाॅ0 राशदादा राश पटना पहुंचते ही साहित्य के गलियारों में हलचल मचने लगी। डाॅ0 राशदादा राश पटना के अनेक साहित्यिक सभाओं,कवि सम्मेलनों एवं साहित्यिक अलंकरण समारोह में अपने चाहने वालों के आमंत्रण पर शिरकत करने लगे। पटना के अनेक साहित्यिक संस्थाओं ने अलग _अलग सम्मानों से सम्मानित कर आपके साहित्यिक दार्शनिक भाव की मुक्त कंठों से प्रशंसा की और आपकी साहित्यिक ऊर्जा को सराहा गया।
कल दिनांक 10 नवंबर, 2026 को चित्रगुप्त पूजा की पूर्व संध्या पर, *चित्रगुप्त सामाजिक संस्थान* बिहार, पटना द्वारा संस्था के वार्षिकोत्सव के अवसर पर अलंकरण समारोह में आपको *डाॅ 0हरिवंश राय 'बच्चन' सम्मान _ 2026* से नागालैंड के माननीय राज्यपाल नंदकिशोर यादव महोदय,सांसद श्री रविशंकर प्रसाद,राजनेता संजय मयूख, अनिल सुलभ ( अध्यक्ष, बिहार हिंदी साहित्य सम्मेलन, पटना) श्री के सी सिन्हा (गणितज्ञ) एवं मशहूर चिकित्सक डाॅ 0गोपाल शरण सिन्हा के कर कमलों के द्वारा आपको सम्मानित किया गया।
साहित्यकार,पत्रकार एवं शिक्षक दुर्गेश मोहन के एक प्रश्न पर राशदादा ने बताया कि उनका 2026 दिसंबर के प्रथम सप्ताह तक पटना,बिहार में रहना सुनिश्चित है।राशदादा स्थायी रूप से बैंगलोर में रहकर पिछले तीन दशक से हिंदी साहित्य के प्रचार एवं प्रसार में अपना बहुमूल्य योगदान दे रहे हैं। आज भी किसी अन्य साहित्यिक कार्यक्रम में आपकी भूमिका सुनिश्चित की गई है।प्रस्तुति -दुर्गेश मोहन
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ