Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

वीरता के पंख

वीरता के पंख

अरुण दिव्यांश
आई बारी जब इस युद्ध की ,
जब ध्वनि प्रसारित हुआ शंख ,
तन मन में अजीब आई फुर्ती ,
उग आए हमारे वीरता के पंख ।
कृष्ण ने हमें मस्तिष्क दिया ,
कृष्ण ने हमें वह धैर्य दिया ।
कृष्ण ने हमें वह बल दिया ,
कृष्ण ने ही हमें शौर्य दिया ।।
क्यों न उगे वीरता के पंख ,
जब बिच्छू ने मारा हो डंक ।
या सर्प चला हो हमें डॅंसने ,
या बचे हों तन में ही कंक ।।
ठोकर ही तो बुद्धि है होता ,
ठोकर ही होता यह ज्ञान ।
ठोकर लगते जब भयंकर ,
तब बन जाते हम महान ।।
वीरता नहीं बातों की होती ,
गुलामी है जब बुद्धि सोती ।
आया अय्याशी जीवन में ,
तब जीवन से खोता मोती ।।
बिन चक्षु के मिले ज्योति ,
धरा पे मिले बिखरे मोती ।
लग जाए ये वीरता के पंख ,
ये श्वेत तन मन कुर्ता धोती ।।


पूर्णतः मौलिक एवं
अप्रकाशित रचना
अरुण दिव्यांश
छपरा ( सारण )बिहार ।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ