पितृपक्ष मेला महासंगम में सेवारत लोग सेवा सम्मान विभूषित हुए

गयाजी पितृपक्ष महासंगम के दौरान श्रद्धालुओं के सेवा, सुरक्षा में कार्यरत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने और समर्पित भाव से योगदान करने वाले कर्मवीरों को आजाद बेलफेयर सेन्टर के सचिव और जाने माने हैम्योपैथिक चिकित्सा डॉ के के कमर द्वारा एक समारोह का आयोजन कर सम्मानित किया गया। सभी कर्मवीरों को प्रतीक चिह्न और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संबोधित करते हुए डॉ के के कमर ने कहा कि पितृपक्ष केवल धार्मिक आस्था का ही परिचायक नहीं है वल्कि भाईचारा, सदभाव, प्रेम और सेवाभाव का अद्भुत संगम है, उन्होंने कहा कि इस महासंगम में देश विदेश से लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं आगमन पिण्डदान और पितरों को तर्पण के लिए होता है। मोक्ष की धरती पर जिला प्रशासन, नगर निगम, सुरक्षाकर्मियों, स्वास्थ्य सेवकों, सफाई कर्मचारियों और अन्य सामाजिक संगठनों द्वारा अथक परिश्रम से उत्तरदायित्व का निर्वहन किया जाता है जो सराहनीय है। ऐसे लोगों को सम्मानित कर आत्मसंतुष्टि का वोध होता है।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8


0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews