हिन्दू जनजागृति समिति का रजत जयंती वर्ष में प्रवेश; वाराणसी, लखनऊ और गाजीपुर में ली गई 'हिन्दू राष्ट्र स्थापना' की प्रतिज्ञा !

वाराणसी - घटस्थापना के शुभ मुहूर्त पर हिन्दू जनजागृति समिति ने 24 वर्ष पूर्ण कर 25 वें (रजत जयंती) वर्ष में प्रवेश किया है। हिन्दू राष्ट्र की स्थापना के ध्येय से प्रेरित होकर कार्यरत समिति की ओर से इस रजत जयंती वर्ष के अवसर पर देशभर में विशेष कार्यक्रम और अभियान चलाए जा रहे हैं। जिस प्रकार छत्रपति शिवाजी महाराज ने रायरेश्वर मंदिर में 'हिन्दवी स्वराज्य' की प्रतिज्ञा ली थी, उसी प्रेरणादायी तर्ज़ पर आज वाराणसी, लखनऊ और गाजीपुर में हिंदुत्वनिष्ठ , धर्मप्रेमियों और समाज के बंधुओं ने संगठित होकर 'हिन्दू राष्ट्र की स्थापना' की ऐतिहासिक प्रतिज्ञा ली ।
इस अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण एवं बाबा विश्वनाथ जी के चरणों में प्रार्थना कर भारत देश को पुनः 'धर्माधिष्ठित हिन्दू राष्ट्र' अर्थात् रामराज्य बनाने के लिए अपना जीवन समर्पित करने का दृढ़ संकल्प लिया गया। इस प्रतिज्ञा के माध्यम से सनातन हिन्दू धर्म पर अटूट श्रद्धा रखने, हिन्दू संस्कृति का संवर्धन करने, तथा मंदिरों, गौमाता और महिलाओं की प्राणपण से रक्षा करने की शपथ ली गई। इसके साथ ही आक्रांताओं द्वारा नष्ट किए गए मंदिरों का जीर्णोद्धार करने और छत्रपति शिवाजी महाराज की भाँति 'शक्ति की उपासना' करके हिन्दू राष्ट्र के लिए तन-मन-धन त्यागने के लिए सभी ने अपनी प्रतिबद्धता दर्शाई। "अब एक ही लक्ष्य, एक ही ध्येय, हिन्दू राष्ट्र ! जयतु जयतु हिन्दुराष्ट्रम् ।।" के नारों से इस समय हिन्दू राष्ट्र का शंखनाद किया गया।
समिति के इस रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में प्रारंभ हुए इस राष्ट्रकार्य और आगामी धर्मकार्य में सभी धर्मप्रेमी नागरिक बड़ी संख्या में सहभागी हों, ऐसा आह्वान हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से किया गया है ।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8


0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews