माँ का स्वागत
किस तरह से नमन मैं करू आपका।स्वागतम स्वागतम स्वागतम आपका।
स्वागतम स्वागतम हे माँ आपका।।
आपकी महिमा का मैं करू गुणगान।
आपका का नाम भी मैं जपू हर दिन।
जिस पर आपकी कृपा होती फिर देखो।
खुल जाते उसके भाग्य देखो यहाँ।।
किस तरह से नमन मैं करू ...।।
आप आई मेरे घर-मन्दिर में आज।
सिध्दा भक्ति हमारी बढ़ने लगती है।
एक नजर आपसे जो हमारी मिली।
सारे दुख-दर्द फिर दूर होने लगे।।
किस तरह से नमन मैं करू ...।।
अब मेरे जिंदगी भी नही मेरी है।
खुदको मैंने समर्पित चरणों में किया।
आप ही अब मेरी पालनहारी हो माँ।
जैसे भी तुम रखोगी खुश मैं रहूँगा।।
किस तरह से नमन मैं करू आपका।
स्वागतम स्वागतम स्वागतम आपका।
स्वागतम स्वागतम हे माँ आपका।।
जय माता दी
जय जिनेंद्र
संजय जैन "बीना" मुंबई
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8


0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews