Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

दुर्गा पूजा एवं दशहरा को लेकर जिलाधिकारी ने की तैयारियों की समीक्षा, सजगता से सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था संधारण का निदेश

दुर्गा पूजा एवं दशहरा को लेकर जिलाधिकारी ने की तैयारियों की समीक्षा, सजगता से सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था संधारण का निदेश

पटना, 15 अक्टूबर 2026
दुर्गा पूजा एवं दशहरा के अवसर पर विधि-व्यवस्था, सुरक्षा एवं जनसुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में पूजा पंडालों का निरीक्षण करें तथा पूजा समितियों के साथ समन्वय स्थापित कर सभी आवश्यक तैयारियाँ समय से पूरी कराएँ।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि बिना लाइसेंस कोई भी जुलूस नहीं निकले। प्रत्येक जुलूस का मार्ग एवं तिथि पूर्व निर्धारित होनी चाहिए। पूजा पंडालों की मजबूती, सुरक्षा, प्रवेश एवं निकास की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। कार्यपालक अभियंता, विद्युत को सभी पूजा पंडालों में विद्युत कनेक्शन एवं वायरिंग की जाँच कराने का निर्देश दिया गया। सभी पंडालों में अग्निशमन की पर्याप्त व्यवस्था रखने तथा सुरक्षा मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।

  • विसर्जन घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

मूर्ति विसर्जन के लिए चिह्नित कृत्रिम तालाबों एवं अन्य निर्धारित स्थलों पर पर्याप्त रोशनी, लाउडस्पीकर तथा प्रशिक्षित गोताखोरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। आवश्यकता के अनुसार एसडीआरएफ एवं एनडीआरएफ की टीमों की तैनाती भी सुनिश्चित की जाएगी। खतरनाक घाटों को चिह्नित कर वहाँ स्पष्ट चेतावनी संकेतक लगाने तथा लोगों को सुरक्षित विसर्जन के लिए जागरूक करने को कहा गया।

जिलाधिकारी ने पूजा समितियों से स्वयंसेवकों की सूची प्राप्त करने तथा भीड़ नियंत्रण एवं श्रद्धालुओं की सहायता में उनका सहयोग लेने का निर्देश दिया। नगर निगम एवं सभी नगर निकायों को पूजा पंडालों और आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया।

  • निरीक्षण एवं निगरानी की होगी प्रभावी व्यवस्था
सभी अनुमंडल पदाधिकारियों एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि प्रत्येक पूजा पंडाल में एक लॉगबुक रखी जाए। निरीक्षण के लिए आने वाले अधिकारी उसमें अपनी विजिट का विवरण अनिवार्य रूप से दर्ज करें.

जिलाधिकारी ने सिविल सर्जन को पीएमसीएच, एनएमसीएच सहित अन्य अस्पतालों में आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था तैयार रखने का निर्देश दिया, ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति में त्वरित उपचार उपलब्ध कराया जा सके।

  • जुलूस की ड्रोन से वीडियोग्राफी एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों पर विशेष नजर

वरीय पुलिस अधीक्षक श्री कार्तिकेय के. शर्मा ने निर्देश दिया कि जुलूसों की ड्रोन के माध्यम से वीडियोग्राफी कराई जाए। विसर्जन के दिन बिना अनुमति प्राप्त कोई भी नाव नदी में नहीं चलने दी जाए। अधिक भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में आवश्यकतानुसार वॉच टावर स्थापित किए जाएँ, ताकि भीड़ की गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखी जा सके।

जहाँ रावण दहन का आयोजन होना है, वहाँ सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था के विशेष इंतजाम करने का निर्देश दिया गया। साथ ही, रात्रि 10 बजे के बाद लाउडस्पीकर न बजाये जाएँ तथा जो गीत बजे वे किसी की भावना को आहत करने वाले न हों, इसे सुनिश्चित करें.

बैठक में जिले के सभी थानों के थानाध्यक्ष, प्रखंड विकास पदाधिकारी अंचलाधिकारी , अनुमंडल पदाधिकारी , अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी तथा अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ