इंदिरा आईवीएफ़ मेटकेयर अस्पताल में गलत उपचार से महिला की मौत को लेकर आक्रोशित परिजनों ने पटना सिविल सर्जन का घेराव किया

- सिविल सर्जन ने परिजनों को एक सप्ताह में न्यायोचित जांच का आश्वासन दिया
आज दिनांक 3 अक्टूबर 2026 रोज शनिवार को पटना के गर्दनीबाग स्थित सिविल सर्जन कार्यालय का घेराव मृत महिला अन्नू कुमारी के परिजनों , कई सामाजिक संगठनों और सिंह सेना के कार्यकर्त्ताओं द्वारा किया गया। इस मौके पर आक्रोशित लोगों ने सिविल सर्जन से मिलकर अन्नु कुमारी मौत मामला में जांच रिपोर्ट पर संदेह व्यक्त करते हुए फिर से सही व निष्पक्ष जांच रिपोर्ट की मांग की। इसपर सिविल सर्जन ने परिजनों के समक्ष समीक्षा का आश्वासन देते हुए कहा कि फिर से नए सिरे से एक सप्ताह में जांच करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर उपस्थित परिजनों और लोगों ने विस्तृत रुप से सारी बातें से सिविल सर्जन को अवगत कराया। मालूम हो कि विगत महीने पटना के बेली रोड स्थित इंदिरा आईवीएफ मेटकेयर अस्पताल में अन्नु कुमारी एवं उनके दो गर्भस्थ शिशुओं की मृत्यु हॉस्पिटल के डॉ और प्रबंधन द्वारा गलत तरीके से इलाज के कारण मौत हो गयी जबकि इसी अस्पताल के महिला चिकित्सक द्वारा 8 महीने से इलाज चल रहा था और गर्भवती महिला और गर्भस्थ जुड़वा शिशु की हालत अच्छी थी लेकिन जब प्रसव के लिए बुलाया गया तो उस दौरान गलत इलाज के कारण जच्चा-बच्चा की मौत हो जाती है जो आश्चर्य के साथ अत्यंत दुखद व दुर्भाग्यपूर्ण है। इतना होने के बावजूद हॉस्पिटल प्रबंधन द्वारा परिजनों को इलाज के बारे में समय पर जानकारी नहीं दिया गया जिससे परिजन समय रहते जच्चा-बच्चा को बचाने के लिए और भी बेहतर इलाज के लिये कहीं जाते। अस्पताल में डॉ की अनुपस्थिति में कौन इलाज कर रहा है ये परिजन को नहीं बताया जा रहा था। ऐसे गैरजिम्मेदाराना हॉस्पिटल इंदिरा आईवीएफ मेटकेयर के खिलाफ और मृतिका अन्नू कुमारी सहित दो जुड़वे बच्चे के मामले में न्याय की मांग को लेकर आज परिजन आक्रोशित होकर सड़क पर उतरते हुए सिविल सर्जन का घेराव किया।.jpeg)
.jpeg)
मृतक अन्नु कुमारी के परिजन और विभिन्न प्रदर्शनकारियों ने सिविल सर्जन का घेराव करते हुए कार्यालय को बंद करा दिया। काफी हो-हंगामे के बीच सिविल सर्जन ने परिजनों एवं प्रदर्शनकारियों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। जांच रिपोर्ट पर परिजनों की आपत्ति पर सिविल सर्जन के आश्वासन:-
जांच रिपोर्ट की समीक्षा (रिव्यू) परिजनों के समक्ष की जाएगी।
जरूरत पड़ने पर नई जांच कमिटी भी बनाई जाएगी।
जो भी दोषी पाए जाएंगे, चाहे मैटकेयर (Matcare) हॉस्पिटल हो, इंदिरा IVF हो या डॉ. दयानिधि कुमार, सभी पर कार्रवाई होगी।
मालूम हो कि इस मामले में दानापुर थाना कांड संख्या 1004/26 (दिनांक 06.09.2026) दर्ज है। सिविल सर्जन कार्यालय के निर्देश पर चार सदस्यीय जांच दल ने 21.09.2026 को अपनी रिपोर्ट दी थी। रिपोर्ट में अस्पताल से प्राप्त कागजातों के आधार पर इलाज को सही बताया गया है।
परिजनों ने इस रिपोर्ट को एकतरफा और अधूरा बताया है। उनकी मुख्य आपत्तियां इस प्रकार हैं:
जांच गोपनीय रूप से की गई। पीड़ित परिवार को न सूचना दी गई और न ही अपना पक्ष रखने का अवसर मिला।
जांच दल ने मुख्य रूप से अस्पताल प्रबंधन द्वारा दिए गए कागजातों पर ही भरोसा किया।
पुलिस द्वारा जब्त CCTV/DVR फुटेज, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, विसरा/FSL रिपोर्ट एवं गवाहों के बयान पर विचार नहीं किया गया।
परिजनों की मांग है कि विशेषज्ञ चिकित्सकों का स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मेडिकल बोर्ड गठित कर सभी अभिलेखों एवं साक्ष्यों की समयबद्ध जांच कराई जाए।
आक्रोशित परिजनों और लोगों ने सिविल सर्जन को न्यायोचित जांच के लिए एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया है इस बाबत सिविल सर्जन के आश्वासन के बाद सभी लोगों ने घेराव समाप्त कर दिया। परिजनों एवं संगठनों ने सिविल सर्जन को एक सप्ताह का समय दिया है। उन्होंने चेतावनी दी कि इस अवधि में कार्रवाई नहीं हुई तो सिविल सर्जन कार्यालय में अनिश्चितकालीन तालाबंदी की जाएगी।
सिविल सर्जन कार्यालय का घेराव व तालाबंदी करने वालों में प्रमुख रूप से मृतिका अन्नू कुमारी के परिजन सहित सामाजिक संगठनों से रोहित सिंह, एमजी भाई, राणा दीपू, कुमार अभिषेक, दीपक सिंह, कुमार बिन्नी, कुमार रूपेश, विकास कुमार, संदीप कुमार, अभिषेक सिंह, राहुल सिंह, शक्ति सिंह, अभिषेक कुमार सूर्यवंशी, अमन, अमित, अभिषेक कुमार सिंह, पवन राठौर, मनोज सिंह, शशि सिंह आदि शामिल थे।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8


0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews