Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

डॉक्टरेट की मानक उपाधि मिलने पर डॉ देवेंद्र सिंह आर्य का किया गया सार्वजनिक अभिनंदन

डॉक्टरेट की मानक उपाधि मिलने पर डॉ देवेंद्र सिंह आर्य का किया गया सार्वजनिक अभिनंदन

ग्रेटर नोएडा। यहां पर एक विशेष आयोजन में विद्यावाचस्पति की मानद ( पीएचडी की ) उपाधि से सम्मानित हुए डॉ देवेंद्र सिंह आर्य एडवोकेट का सार्वजनिक अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर उनके पिता महाशय राजेंद्र सिंह आर्य की जयंती के अवसर पर उन्हें भी श्रद्धा सुमन अर्पित किये गए। इस आयोजन में उपस्थित रहे भारतीय जनता पार्टी के नेता और आर्य प्रतिनिधि सभा जनपद गौतम बुद्ध नगर के उपाध्यक्ष मुकेश नागर एडवोकेट ने कहा कि डॉ देवेंद्र सिंह आर्य का समाजसेवी व्यक्तित्व हम सब के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनकी पुरुषार्थी और परिश्रमी भावना सभी लोगों के लिए अनुकरणीय है।
आर्य समाज के वरिष्ठ नेता बलबीर सिंह आर्य ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि जब व्यक्ति ऊपर उठने की ठान लेता है तो उसमें उम्र का पड़ाव कोई मायने नहीं रखता। डॉ देवेंद्र सिंह आर्य ने 72 वर्ष की अवस्था में जिस शानदार उपलब्धि को प्राप्त किया है वह युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
अंसल गोल्फ लिंक 2 के रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष रहीसराम भाटी ने कहा कि डॉ देवेंद्र सिंह आर्य इस बात के लिए धन्यवाद के पात्र हैं कि वह सभी सहयोगी और संबंधियों के लिए सकारात्मक ऊर्जा के स्रोत हैं। इसी क्रम में कार्यक्रम का संचालन कर रहे भाषा प्रचारिणी सभा जनपद गौतम बुद्ध नगर के अध्यक्ष ब्रह्मचारी आर्य सागर ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि डॉ आर्य का लेखन भारतीय वैदिक संस्कृति और इतिहास पर केंद्रित है। उनकी अनूठी लेखन शैली पाठक को बड़ी जिज्ञासा के साथ अपने साथ बांध लेने में सफल रहती है। समाज सेवा के क्षेत्र में वरिष्ठ सक्रिय भूमि का निभाने वाले श्री जेसन भाटी ने कहा कि डॉ आर्य का व्यक्तित्व आज की युवा पीढ़ी के लिए बहुत कुछ कहता है। विशेष रूप से उनका वैदिक चिंतन हमको नित्य नई प्रेरणा देता है।
ज्ञानेंद्र सिंह एडवोकेट ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि चिंतन के साथ-साथ एक अच्छी भाषण शैली डॉ आर्य के व्यक्तित्व को चार चांद लगाती है। वेद प्रकाश शर्मा एडवोकेट में सार्वजनिक अभिनंदन के इस अवसर पर एडवोकेट्स की ओर से अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि चाहे वकालत का क्षेत्र हो ,चाहे समाज का क्षेत्र हो और चाहे लेखन का क्षेत्र हो हर जगह डॉ आर्य की गरिमा पूर्ण उपस्थिति हम सबको आनंद प्रदान करती है। इसी क्रम में रंगीलाल आर्य और देव मुनि जी ने भी अपने विचार व्यक्त किये और डॉ आर्य को अपना शुभ आशीर्वाद प्रदान किया। भाषा प्रचारिणी सभा के जिलाध्यक्ष प्रधान विजेंद्र सिंह आर्य ने डॉ आर्य के व्यक्तित्व की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह अपने परिवार के साथ-साथ समाज को जिस प्रकार एक अच्छी गति और दिशा दे रहे हैं वह उनके व्यक्तित्व का बहुत ही उजला पक्ष है।
आर्य प्रतिनिधि सभा के मंत्री पंडित धर्मवीर आर्य और आर्य समाज सूरजपुर के प्रधान मूलचंद शर्मा द्वारा भी इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त किए गए। उन्होंने कहा कि डॉ आर्य अब एक नई विद्या और नए स्वरूप में हमारे समक्ष प्रकट हुए हैं। अंत में डॉ देवेंद्र सिंह आर्य एडवोकेट में उपस्थित सभी महानुभावों का अपनी ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया और उन्हें आश्वासन दिलाया कि जिस पवित्र भावना के साथ आप सब लोगों ने मेरे प्रति अपनी शुभकामनाएं प्रकट की है उन पर खराब करने का हर संभव प्रयास करूंगा उन्होंने अपनी उपलब्धि को परमपिता परमेश्वर की कृपा और पूज्य माता-पिता के शुभ आशीर्वाद का परिणाम बताया उन्होंने कहा कि वह निरंतर कुछ करते रहने में आनंद की अनुभूति करते हैं और आगे भी इसी प्रकार करते रहेंगे उम्र का कोई बंधन या पड़ा कभी वह अनुभव नहीं करते। कार्यक्रम में यज्ञ के ब्रह्मा आचार्य दशरथ कुमार रहे। कार्यक्रम में हेमसिंह आर्य ,महाशय गजराज सिंह आर्य, सुनील आर्य, गिरिराज आर्य ,जलजीत आर्य, रणजीत सिंह आर्य , सुदेश आर्य, देवदत्त शर्मा, सुभाष चंद्र आर्य, विपिन आर्य,मास्टर विजय सिंह आर्य, प्रधान टीकम सिंह, अमरजीत आर्य, सुभाष आर्य, हवलदार बाबूराम आर्य, हवलदार अभय राम, चौधरी भज्जू सिंह,नरेंद्र सिंह, कपिल विकल, सेलक राम विकल, अजय आर्य एडवोकेट, बाबू चाहत राम सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ