Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

झारखंड के लिए गौरव की अनुभूति

झारखंड के लिए गौरव की अनुभूति

  • झारखंड के रेशम किसान ने राष्ट्रीय स्तर पर झारखंड का नाम किया रौशन

बेंगलुरु में आयोजित केंद्रीय रेशम बोर्ड के 77 वाँ स्थापना दिवस समारोह में दुमका के श्री शम्भू नाथ देहरी को राष्ट्रीय स्तर पर रेशम के क्षेत्र में प्राइवेट ग्रेन्योर के लिए मिला पुरस्कार
केंद्रीय कपड़ा मंत्री ने किया सम्मानित
बेंगलुरु/रांची:- झारखंड के दुमका जिला के मधुबन के रहने वाले रेशम किसान श्री शम्भूनाथ देहरी को केंद्रीय रेशम बोर्ड के 77 वाँ स्थापना दिवस के अवसर पर बेंगलुरु के गांधी कृषि विज्ञान केंद्र में आयोजित सम्मान समारोह में पुरस्कृत किया गया । उन्हें यह पुरस्कार केंद्रीय कपड़ा मंत्री ने प्रदान किया । रेशम किसान ने राष्ट्रीय स्तर पर एक बार फिर झारखंड का नाम रौशन किया है।

‘प्राइवेट ग्रेन्योर’ श्रेणी में मिला सम्मान

कार्यक्रम में केंद्रीय कपड़ा मंत्री श्री गिरिराज सिंह ने शंभूनाथ को यह सम्मान ‘प्राइवेट ग्रेन्योर’ यानी निजी बीज उत्पादक श्रेणी में दिया । दुमका के श्री शम्भू नाथ देहरी को राष्ट्रीय स्तर पर रेशम के क्षेत्र में प्राइवेट ग्रेन्योर’ के लिए पुरस्कार दिया गया । यह सम्मान झारखंड के लिए गौरव का विषय है । इस सम्मान ने एक बात फिर साबित कर दिया कि झारखंड सरकार राज्य के किसानों के हितों के लिए तत्पर है ।
कार्यक्रम में झारखंड के हस्तकरघा, रेशम एवं हस्तशिल्प के निदेशक सहित अन्य राज्यों के निदेशक एवं कई पदाधिकारीगण उपस्थित थे ।

##teamprd
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ