Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

गरीबी

गरीबी

अरुण दिव्यांश
जब देखा बच्चा मैल कुचैल ,
जा पूछा जीवन करीबी से ।
कैसा जीवन का अभिशाप ,
शिक्षा जाता यह गरीबी से ।।
जब घटा परिजन का आय ,
सूझा कहीं कोई न उपाय ।
मिले न जब बच्चे को खाना ,
भेजा बच्चे को बेचने चाय ।।
गया हाय बाय टाटा अब तो ,
उसके ऐसी ही कमाई से ।
कैसा विधि का यह विधान ,
नीच हुआ मैं अन्य भाई से ।।
गया जीवन से अब शिक्षा ,
किया जीवन का समीक्षा ।
गया जीवन का यह संस्कार ,
कर्म फल या कर्म परीक्षा ।।
ना कोई जीवन का है मीत ,
गया जीवन गीत शहनाई के ।
ना कोई आदर ना ही प्यार ,
कोई न जाने पीर पराई के ।।


पूर्णतः मौलिक एवं
अप्रकाशित रचना
अरुण दिव्यांश
छपरा ( सारण )बिहार ।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ