Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा नामकरण संघर्ष समिति की संचालन समिति का किया गया गठन

नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा नामकरण संघर्ष समिति की संचालन समिति का किया गया गठन

ग्रेनो। यहां एक विशेष बैठक में नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा नामकरण संघर्ष समिति की संचालन समिति का गठन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता समिति के राष्ट्रीय संयोजक डॉ राकेश कुमार आर्य द्वारा की गई। समिति के सहसंयोजक दो धर्म प्रकाश आर्य ने बताया कि इस बैठक में 22 अगस्त 2026 को आर्य समाज ग्रेटर कैलाश फेस वन में आयोजित की गई आर्य धर्म संसद की कार्यवाही की पुष्टि की गई और उसकी सफलता पर सभी ने प्रसन्नता व्यक्त की।
संघर्ष समिति के द्वारा जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम महर्षि दयानंद जी सरस्वती के नाम पर करवाने के लिए अगली कार्य योजना पर भी विचार किया गया।
इस बैठक में सभा सभी उपस्थित महानुभावों ने राष्ट्रीय संयोजक डॉ राकेश कुमार आर्य को अधिकृत किया कि वह अपनी संचालन समिति का गठन करें । तदुपरांत डॉ राकेश कुमार आर्य द्वारा डॉ गजराज सिंह ( फरीदाबाद) को राष्ट्रीय महामंत्री, डॉ युद्धवीर सिंह ( फरीदाबाद) महामंत्री , सुधीर कुमार बंसल को हरियाणा प्रदेश संयोजक, मुरादाबाद से उपस्थित रहे रमेश आर्य को उत्तर प्रदेश प्रांतीय संयोजक,
आर्य समाज प्रीत विहार नई दिल्ली से उपस्थित रहीं श्रीमती सुमन गुप्ता जी को राष्ट्रीय महिला मोर्चा की संयोजक के रूप में नियुक्ति प्रदान की गई । उनके साथ श्रीमती कुसुम भारद्वाज जी ( मयूर विहार दिल्ली ) को सह संयोजिका का दायित्व दिया गया । जबकि श्रीमती सुषमा श्रीधर (मुरादाबाद ) को भी राष्ट्रीय सहसंयोजिका के रूप में नियुक्त किया गया। ब्रह्मचारी आर्य सागर जी को बौद्धिक प्रकोष्ठ संयोजक का और संदीप आर्य ( मुरादाबाद ) को मंत्री उत्तर प्रदेश संघर्ष समिति का दायित्व दिया गया।
डॉ अजय आर्य (गाजियाबाद) को महासचिव, चमन शास्त्री ( ग्रेटर नोएडा ) संगठन मंत्री, श्रीमती गायत्री आर्या ( मुरादाबाद) संयोजिका शिक्षिका प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश, रामनिवास आर्य एडवोकेट सहसंयोजक उत्तर प्रदेश, जितेंद्र विकल व सत्येंद्र आर्य ( सह मंत्री उत्तर प्रदेश ) , बलराम सिंह आर्य संयोजक आर्य वीर दल, पंडित धर्मवीर आर्य कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति व्यवस्थापक, कैलाश चंद्र आर्य सहसंयोजक कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति, राजेंद्र आर्य ( आर्य समाज मुर्शदपुर ग्रेटर नोएडा) को युवा मोर्चा का संयोजक, आचार्य दशरथ कुमार ग्रेटर नोएडा को आचार्य वर्ग के संगठन मंत्री के रूप में तथा विजेंद्र सिंह आर्य ( ग्रेटर नोएडा नवादा आर्य समाज )को कोषाध्यक्ष के रूप में, विमलेश आर्य शाहजहांपुर को प्रदेश सहसंयोजक के रूप में, ऋषिपाल कसाना ( मेरठ ) को प्रदेश सह संयोजक के रूप में नियुक्ति प्रदान की गई।
इस अवसर पर राष्ट्रीय संयोजक डॉ राकेश कुमार आर्य द्वारा स्पष्ट किया गया कि प्रत्येक जिले की आर्य प्रतिनिधि सभा के जिला प्रधान स्वाभाविक रूप से संचालन समिति के पदेन सदस्य होंगे। जबकि प्रांतीय आर्य प्रतिनिधि सभाओं के प्रधान इसके वरिष्ठ सम्मानित संरक्षक होंगे।
संरक्षक मंडल की घोषणा करते हुए डॉ आर्य ने कहा कि डॉक्टर आरपी सिंह मेरठ ,डॉ देवेंद्र सिंह आर्य , महात्मा जितेंद्र भाटिया, देव मुनि जी महाराज, पूर्ण सिंह पहलवान , रंगीलाल महाशय, सतीश आर्य शास्त्री, सरपंच रामेश्वर सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह आर्य, मास्टर प्रताप सिंह आर्य ( ग्रेटर नोएडा ) ज्ञानेंद्र गांधी ( मुरादाबाद)राजेश कुमार सेठी ( मेरठ ), डॉ सत्यदेव जी गुरुकुल कांगड़ी, डॉ कर्मवीर शास्त्री , प्रोफेसर जयप्रकाश आर्य, डॉ रमेश चंद्र विद्यालंकर, श्री धीरेंद्र वर्मा, श्री यशपाल पलवल , प्राचार्य गजेंद्र सिंह आर्य अनूपशहर,
संरक्षक मंडल के सदस्य होंगे। इस संरक्षक मंडल के अध्यक्ष आर्य जगत के सुप्रसिद्ध भामाशाह और राष्ट्र निर्माण पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष ठाकुर विक्रम सिंह होंगे।
संचालन समिति के सामान्य सदस्य के रूप में मास्टर बिजेंद्र आर्य भमरोला, श्री रामेश्वर आर्य होडल, श्री शेरसिंह आर्य कोंडल, श्री धीरसिंह आर्य कोंडल , श्री मंजीत आर्य धतीर, श्री रामवीर आर्य धतीर, श्री सतपाल आर्य धतीर, मास्टर सुरेन्द्र आर्य धतीर , श्री देवीलाल आर्य अलावलपुर श्री यशपाल गोयल, को भी सम्मिलित किया गया है। मुजफ्फरनगर से कुंवरपाल शास्त्री और गाजियाबाद से आचार्य कृष्ण शास्त्री को राष्ट्रीय महामंत्री के रूप में स्थान दिया गया है।
डॉ आर्य ने बताया कि इस संचालन समिति में समय-समय पर वृद्धि की जाती रहेगी । यदि कोई सदस्य किसी प्रकार की निष्क्रियता या अनुशासनहीनता दिखाता है तो उसे पद मुक्त भी किया जा सकता है।

सभी पदाधिकारियों ने लिया संकल्प

इस अवसर पर नवनियुक्त सभी पदाधिकारी ने संकल्प लिया कि महर्षि दयानंद जी के प्रति अपने समर्पण और आर्य सिद्धांतों की रक्षा के लिए वह इस संघर्ष को अंतिम लक्ष्य तक पहुंचाकर ही दम लेंगे। डॉक्टर धर्म प्रकाश आर्य ने कहा कि हमारे पास आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए कई विकल्प हैं। जिन पर हम आगे चर्चा करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि अभी हम नेताओं से मिलने को प्राथमिकता देंगे। जिसमें देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री गवर्नर और केंद्रीय उड्डयन मंत्री को सम्मिलित किया गया है।
सदस्यों का मत लिया गया तो एक मत यह था कि मेरठ से आर्य समाज के लोग विशेष समूह बनाकर दिल्ली के राजघाट के लिए प्रस्थान करें। दूसरा इसी प्रकार का एक मत बुलंदशहर के काले आम से यात्रा मार्च निकालने का था। तीसरा मथुरा नगरी से चलकर दिल्ली के राजघाट पहुंचने का था, जबकि चौथा विकल्प संगठन के संरक्षक मंडल के वरिष्ठ सदस्य देवेंद्र सिंह आर्य का रहा जिन्होंने कहा कि जेवर एयरपोर्ट पर आर्यजन एकत्र हों और उसके पश्चात राजघाट के लिए प्रस्थान करें। अंत में यह सभी निर्णय कार्यकारिणी समिति के निर्णय पर छोड़ दिए गए। सभी सदस्य इस बात पर सहमत थे कि संवैधानिक ढंग से यह लड़ाई आगे बढ़ाई जाएगी। कार्यकारिणी द्वारा पारित प्रस्ताव पर सभी सदस्य गंभीरता से प्रयास करेंगे। श्रीमती सुमन गुप्ता ने कहा कि वह जल्दी ही अपने स्थानीय विधायक के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री मोदी जी तक संगठन के इस प्रस्ताव को पहुंचाने का काम करेंगी। उसके पश्चात वह दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता जी से मिलाने में भी अपनी भूमिका का निर्वाह करेंगी।

हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ