Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

वार्ड संख्या-05 में ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान पखवाड़ा शुरू

वार्ड संख्या-05 में ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान पखवाड़ा शुरू

रिपोर्ट डॉ अनमोल कुमार

बिहटा। नगर परिषद, बिहटा के वार्ड संख्या-05 में गुरुवार को ‘स्वच्छता ही सेवा| सेवा संकल्प अभियान| सेवा पखवाड़ा-2026’ 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का आयोजन नगर परिषद, बिहटा, मेरा युवा भारत, पटना तथा राष्ट्रीय सेवा योजना (जी.जे. कॉलेज, बिहटा) के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम में स्वच्छता के प्रति जनभागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से श्रमदान, पौधरोपण, स्वच्छता जागरूकता रैली, स्वच्छता शपथ सहित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। युवा, जनप्रतिनिधि एवं आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वच्छ एवं सुंदर बिहटा बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर नगर परिषद, बिहटा की सभापति श्रीमती प्रियंका कुमारी, वार्ड पार्षद श्री अनिल कुमार ठाकुर, कार्यपालक पदाधिकारी श्री गुरु शरण, सिटी मैनेजर श्री उज्ज्वल कुमार, स्वच्छता पदाधिकारी सुश्री साक्षी पाठक, डॉ. सोनी कुमारी, बबलु कुमार, अजय रंजन सहित वार्ड के युवा एवं आमजन उपस्थित रहे।
सभापति प्रियंका कुमारी ने कहा कि स्वच्छता केवल किसी एक विभाग या नगर परिषद की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उन्हें अपने आसपास स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी के माध्यम से ही बिहटा को स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ शहर बनाया जा सकता है। कार्यपालक पदाधिकारी गुरु शरण ने बताया कि सेवा पखवाड़ा के दौरान नगर परिषद क्षेत्र में स्वच्छता, जनजागरूकता, पौधरोपण एवं श्रमदान सहित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। साथ ही शाम को आशीर्वाद का दिया जलाया गया। उन्होंने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि अपने घर, गली, मोहल्ले एवं सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने में नगर परिषद का सहयोग करें तथा कचरे को निर्धारित स्थान पर ही डालें। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान को जनआंदोलन का रूप देकर ही स्थायी स्वच्छता का लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने स्वच्छता शपथ लेते हुए स्वच्छता को अपनी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाने तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। पौधरोपण एवं श्रमदान के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का संदेश भी दिया गया। आयोजकों ने बताया कि ‘स्वच्छता ही सेवा | सेवा पखवाड़ा-2026’ के अंतर्गत आगामी दिनों में भी नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में जनभागीदारी से अनेक जागरूकता एवं स्वच्छता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ