बैकटपुर के श्री गौरी शंकर बैकुंठ नाथ धाम पहुंचे नीतीश कुमार,पूजा अर्चना कर बिहार के विकास की कामना की
रिपोर्ट डॉ अनमोल कुमार
पटना।बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार सुबह खुसरूपुर स्थित बैकटपुर के गौरीशंकर बैकुंठनाथ धाम मंदिर पहुंचे। उन्होंने पंडा राम बाबू पंडा और उनके पुत्र चंदन पांडे के मार्गदर्शन में भगवान शिव और माता पार्वती की पूर्ण विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।
धर्मरक्षिणी पंडा संघ बैकुंठधाम के सदस्य चंदन पंडा, आशुतोष पंडा, मृत्युंजय पंडा, एवं अन्य पण्डाजी लोगो ने मिलकर विधिवत पूजन करवाया। इस पूजन के दरमियान श्री गौरी शंकर बैकुंठ नाथ धाम मंदिर न्यास समिति के सचिव राजाराम सिंह भी उपस्थिति थे।
मंदिर के गर्भगृह में गौरी शंकर महादेव का जलाभिषेक करते हुए उन्होंने राज्य में सुख, शांति, भाईचारे और समृद्धि की कामना की। गौरीशंकर बैकुंठधाम मंदिर बिहार के श्रद्धालुओं के लिए आस्था और अध्यात्म का एक प्रमुख केंद्र माना जाता है।
नीतीश कुमार के इस धार्मिक दौरे से मंदिर प्रबंधन समिति, पुजारियों और स्थानीय लोगों में काफी उत्साह देखा गया। पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने वहां मौजूद श्रद्धालुओं का अभिवादन स्वीकार किया और मंदिर समिति के सदस्यों से बातचीत भी की।
नीतीश कुमार के आगमन को लेकर मंदिर परिसर और आसपास के पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए थे। उनके पहुंचने से पहले जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों की टीम ने संपूर्ण सुरक्षा ढांचे का मुआयना किया। इस दरमियान श्री गौरी शंकर बैकुंठ नाथ धाम मंदिर न्यास समिति के कोषाध्यक्ष डॉ विजय कुमार सिंह एलिस श्याम नाथ सिंह भी उपस्थिति थे।
पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने सुरक्षा मापदंडों की समीक्षा करते हुए यह सुनिश्चित किया कि आम श्रद्धालुओं को परेशानी न हो और मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में भी किसी प्रकार की चूक न रहे। हालांकि, कुछ देर के लिए आम लोगों को पूजा-अर्चना करने और मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश करने से रोक दिया गया था।
मंदिर परिसर के प्रवेश और निकास के साथ-साथ आने-जाने वाले सभी रास्तों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। मुख्य मार्गों, मंदिर के मुख्य द्वार और गर्भगृह के आसपास अतिरिक्त पुलिस बल और महिला पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था।
खुसरूपुर के मुख्य मार्ग से मंदिर तक आने वाले रास्ते पर रूट डायवर्जन भी किया गया, ताकि ट्रैफिक जाम की स्थिति न बने। जैसे ही पूर्व मुख्यमंत्री का काफिला बैकुंठधाम मंदिर परिसर में पहुंचा, लोगों ने उनका स्वागत किया।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8


0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews