Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

गर्व से कहो, मैं भारतीय हूँ

गर्व से कहो, मैं भारतीय हूँ

कुमार महेंद्र
सत्य-अहिंसा प्रेम उपासक,
मानवता उत्थान ध्येय-पथ।
स्वभाव सरल, कर्मनिष्ठ जीवन,
राष्ट्र-सेवा की पावन शपथ।
जननी-जन्मभूमि शीश नवाकर,
सर्वकल्याण हित प्रार्थनीय हूँ।
गर्व से कहो, मैं भारतीय हूँ।।


शुद्ध सात्त्विक आचार-विचार,
मन में सद्भाव सदा धारणीय।
निज संस्कृति, मर्यादा का पालन,
जीवन-पथ पर सदा अनुकरणीय।
शिक्षा, विज्ञान, कला-कौशल से,
भारत-गौरव हेतु वरणीय हूँ।
गर्व से कहो, मैं भारतीय हूँ।।


नैतिकता से ओतप्रोत दिनचर्या,
संस्कारों की निर्मल सरिता।
माता-पिता, गुरुजन का सम्मान,
नारी में देखूँ शक्ति-पवित्रता।
रिश्तों में अपनत्व, प्रेम-स्नेह भर,
हर अनुभूति में मानवीय हूँ।
गर्व से कहो, मैं भारतीय हूँ।।


हाव-भाव में खुशियाँ छलकें,
देश-रक्षा का रहे अभिलाष।
हृदय-ज्योति में सर्वधर्म-समभाव,
विविधता में एकता का विश्वास।
तिरंगे की आन-बान-शान हेतु,
हर क्षण राष्ट्रहित में समर्पणीय हूँ।
गर्व से कहो, मैं भारतीय हूँ।।


माटी की खुशबू प्राणों में है,
गंगा-यमुना मन में पूजनीय।
ऋषि-मुनियों की पुण्य विरासत,
मेरे लिए सदा अनुकरणीय।
वसुधैव कुटुम्बकम् का संदेश लिए,
विश्व-बंधुत्व का अनुयायी हूँ।
गर्व से कहो, मैं भारतीय हूँ।।


सत्य-संकल्प, श्रम और साहस से,
नवभारत का स्वप्न सँवारूँ।
अपने कर्मों की उजली गाथा,
विश्व-पटल पर नित्य निखारूँ।
भारत-माता के चरणों में अर्पित,
तन-मन-जीवन से कृतज्ञनीय हूँ।
गर्व से कहो, मैं भारतीय हूँ।।


कुमार महेंद्र
(स्वरचित मौलिक रचना)
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ