डॉ. घासी राम वर्मा - एक करोड़पति फकीर
कुमार महेंद्र
सहज, सरल आदर्श व्यक्तित्व,
गणित-जगत के गौरव-धाम।
सींगड़ी की पावन धरा पर,
जन्मे शिक्षा-सूर्य ललाम।
मातृभूमि से अगाध अनुराग,
लिखी बालिका-शिक्षा की तकदीर।
डॉ. घासी राम वर्मा, एक करोड़पति फकीर॥
अमेरिका का अर्जित प्रत्येक धन,
मातृभूमि पर किया न्योछावर।
ग्रामीण छात्रावास, महाविद्यालय,
बन गए सेवा के शुभ मंदिर।
त्याग, तपस्या, सेवा, समर्पण,
जीवन निर्मल गंगा-सा नीर।
डॉ. घासी राम वर्मा, एक करोड़पति फकीर॥
संपूर्ण वेतन समाज को अर्पित,
शिक्षा-यज्ञ किया अविराम।
मित्रों से उधार लेकर लौटे,
फिर अमेरिका करते प्रस्थान।
ऐसा अनुपम त्याग विरल जग में,
गूँजे यश जग के हर तीर।
डॉ. घासी राम वर्मा, एक करोड़पति फकीर॥
ईमानदारी जिनकी पूँजी,
कर्तव्यनिष्ठा जिनका मान।
बालिका-शिक्षा का दीप जलाकर,
बढ़ाया भारत का सम्मान।
मृदुल हृदय, विनम्र व्यक्तित्व,
सागर-सा गहरा, पर्वत-सा धीर।
डॉ. घासी राम वर्मा, एक करोड़पति फकीर॥
धन का वैभव क्षणभंगुर होता,
सेवा रहती सदा अमीर।
मानवता ही सबसे बड़ी पूजा,
शिक्षा ही सबसे बड़ी जागीर।
शत-शत वंदन, शत-शत नमन,
रहें युगों-युगों तक प्रेरणा-वीर।
डॉ. घासी राम वर्मा, एक करोड़पति फकीर॥
कुमार महेंद्र
(स्वरचित मौलिक रचना)
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें|
हमारे फेसबुक पेज से जुड़े
https://www.facebook.com/divyarashmimag
हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें
https://www.youtube.com/divyarashminews
हमें ट्विटर पर फॉलो करे :-
https://x.com/DivyaRashmi8

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews