Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

कौन सहारा माँ बाप का

कौन सहारा माँ बाप का

डॉ अ कीर्ति वर्द्धन
कौन सहारा माँ बाप का, बेटा या बेटी होती,
पूछ रहे बाबा दोनों से, बात क्या सच्ची होती?

बेटा वंश चलाता आगे, हरदम साथ निभाता,
बुढ़ापे की लाठी बन रहता, वही सहारा बनता।

मूल से प्यारा सूद बताते, ज्ञानी जन समझाते,
दादा दादी बच्चों संग ही, निज बचपन जी पाते।

बेटी भी तो मात पिता से, अपार स्नेह रखती है,
उसकी ज़िम्मेदारी पति, सास ससुर संग बढती है।

समाज ने कुछ नियम बनाये, निर्धारण किया दायित्वों का,
बेटा मात पिता की सेवा, बेटी ससुराल पक्ष दायित्वों का।

बेटा बेटी दिल के टुकड़े, दोनों होते एक समान,
कर्तव्य दोनों के जुदा जुदा, करना दायित्वों का निर्वहन।

एक सिक्के के दो पहलू, दोनों लगते एक समान,
दोनों से घर की पहचान, परिवार का बढ़ता मान।

डॉ अ कीर्ति वर्द्धन

हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ