Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

पटना जी.पी.ओ. में स्वास्थ्य परिचर्चा एवं निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन

पटना जी.पी.ओ. में स्वास्थ्य परिचर्चा एवं निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन

पटना, 25 जुलाई 2026: पटना जी.पी.ओ. एवं जय प्रभा मेदांता सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, पटना के संयुक्त तत्वावधान में आज पटना जी.पी.ओ. परिसर में "स्वास्थ्य परिचर्चा" एवं निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर मुख्य डाकपाल, पटना जी.पी.ओ. श्री रंजय कुमार सिंह ने सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर हार्दिक स्वागत किया।
अपने स्वागत भाषण में श्री रंजय कुमार सिंह ने पटना जी.पी.ओ. के ऐतिहासिक महत्व, भारतीय डाक विभाग की गौरवशाली परंपरा तथा बदलते समय के साथ डाक विभाग द्वारा प्रदान की जा रही आधुनिक एवं जनहितकारी सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारतीय डाक विभाग केवल डाक वितरण तक सीमित नहीं है, बल्कि वित्तीय समावेशन, ई-कॉमर्स, पार्सल सेवाओं तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से देश के प्रत्येक नागरिक तक अपनी सेवाएं पहुँचा रहा है। उन्होंने अपने उद्बोधन में यह रेखांकित किया कि पटना जीपीओ के सभी कर्मचारियों का उत्तम स्वास्थ्य जीपीओ प्रशासन के लिए सर्वप्रमुख प्राथमिकता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि वस्तुतः स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन है, लेकिन चिंता का विषय यह है कि जब तक लोग गंभीर रूप से बीमार नहीं पड़ते, तब तक यह गंभीर स्तर पर नज़रअंदाज़ ही रहता है। उन्होंने अपील किया कि सभी को अपने दैनिक जीवन चक्र में पैदल चलना एवं फिजिकल व्यायाम के साथ समुचित एवं बेहतर आहार को शामिल करना चाहिए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री शाहीन अहमद, निदेशक, कैथ लैब (Cath Lab), मेदांता हॉस्पिटल, पटना रहे। उन्होंने हृदय रोगों की रोकथाम, समय पर जांच, स्वस्थ जीवनशैली, संतुलित आहार एवं नियमित व्यायाम के महत्व पर विस्तृत जानकारी देते हुए उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।
इस अवसर पर मेदांता हॉस्पिटल के वाइस प्रेसिडेंट श्री केयूर पटेल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रमों की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि नियमित स्वास्थ्य परीक्षण एवं समय पर चिकित्सकीय परामर्श गंभीर बीमारियों की रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा विस्तारपूर्वक उत्तर दिया गया। परिचर्चा के उपरांत मेदांता हॉस्पिटल की चिकित्सकीय टीम द्वारा उपस्थित कर्मचारियों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया, जिससे कर्मचारियों ने अपने स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श प्राप्त किए।
कार्यक्रम के अंत में मुख्य डाकपाल श्री रंजय कुमार सिंह ने मेदांता हॉस्पिटल के विशेषज्ञों एवं चिकित्सकीय दल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य जागरूकता एवं स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम कर्मचारियों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने में अत्यंत उपयोगी सिद्ध होते हैं।कार्यक्रम में पटना जी.पी.ओ. के अधिकारी, कर्मचारी एवं मेदांता हॉस्पिटल के प्रतिनिधियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ