Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

अरे बिहारी!

अरे बिहारी!

---:भारतका एक ब्राह्मण.
संजय कुमार मिश्र"अणु"
अब तो निर्दोष पर
गोलियां चला रही है
व्यवस्था सरकारी
जिसका प्रथम शिकार
बन गया भरत तिवारी
अरे बिहारी!
क्या यही है सुशासन लोकतांत्रिक
क्या हम सच में हैं स्वतंत्र देश के नागरिक
क्या न्याय व्यवस्था यहाँ का है ठीक
जो कि भ्रष्टाचार व्याप्त है यहाँ सर्व दिक
बनकर गंभीर बिमारी!!
सच के सीने में खंजर भोंक दो,
समाज सेवक को सरेआम ठोक दो
भ्रष्ट लोगों को कहो माननीय
देश को जातिय उन्माद में झोंक दो
एक एक कर बारी बारी!!
शासक शोषक बन गया है आज
अन्याय कर रहा है पाने को राज
अपराधी,माफिया,गुंडा,रंगबाज
पी गया घोर कर मानवता की लाज
जनता बन गयी बेचारी!!
परतंत्र भारत में घोषित आतंकवादी था तिवारी
स्वतंत्र भारत में अघोषित आतंकवादी भरत तिवारी
आज भले हरकत हलका लगे पर है यह बडी भारी
कराल काल विकराल बनकर धधकेगी यह चिंगारी
जिसके आगे थी विश्व विजेता सिकंदर की सेना हारी
कह दो हम वही चाणक्य है शिखा धारी!!
अरे बिहारी!!
कर तैयारी!!
वलिदाद,अरवल(बिहार)804402.
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ