Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

मोटर गाडी घोडा बंगला

मोटर गाडी घोडा बंगला

पापा को समर्पित
प्रोफेसर डाक्टर सुधा सिन्हा , हिन्दी काव्य शिरोमणि
मोटर गाडी घोडा बंगला,
हीरा मोती चांदी सोना,
सबकुछ हमें तो मिल जाता,
जीवन दौलत से भर जाता,
सम्मान भी बेशुमार मिलता ,
पापा का प्यार नहीं मिलता।


ये करो ये ना करो,
सीमा से हम तो बंध जाते,
नैतिकता कापाठ पढा कर ,
जीवन खुशियों से सजाते।
प्यार भी हमें बहुत मिलता,
वैसा दुलार नहीं मिलता ।


मम्मी कहती ब्याह अब करो,
पापा कहे पढते जाओ,
ऊची ऊंची डिग्री दिलाकर ,
जीवन को रौशन करते ,
संसार में सबकुछ मिल जाता,
वैसा बिचार नही मिलता।


घर आने मे देर होती,
पगडंडी पर टहला करते ,
सूनी सडकों को नजर उठाकर,
बार बार देखा करते,
इन्तजार हमें बहुत मिलता ,पर प्यार रसधार नहीं मिलता।,
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ