Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

शिक्षक कभी रिटायर नहीं होता

शिक्षक कभी रिटायर नहीं होता

डॉ.अनिता देवी
शिक्षक कभी रिटायर नहीं होता,
वह तो ज्ञान का दीप जलाता है।
उम्र भले ही ढल जाए उसकी,
पर हर मन में उजियारा फैलाता है।

चॉक की धूल से लिखे सपने,
आज भी बच्चों की आँखों में बसते हैं।
उसके दिए हुए संस्कार और शिक्षा,
जीवन के हर मोड़ पर साथ चलते हैं।

विद्यालय की घंटी भले थम जाए,
पर उसकी सीख नहीं रुकती है।
हर सफल विद्यार्थी की मुस्कान में,
उसकी मेहनत झलकती है।

वह केवल पाठ नहीं पढ़ाता,
जीवन जीने की राह दिखाता है।
गिरने पर हिम्मत देना सिखाकर,
हर दिल में विश्वास जगाता है।


सेवा के वर्षों के बाद भी,
उसका सम्मान कम नहीं होता।
क्योंकि सच्चाई यही है मित्रों,
शिक्षक कभी रिटायर नहीं होता।


वह किताबों से निकलकर,
पीढ़ियों के चरित्र में बस जाता है।
एक सच्चा शिक्षक अपने कर्मों से,
अमर होकर इतिहास बन जाता है।


नमन उन सभी गुरुओं को,
जो जीवन भर ज्ञान की गंगा बहाते हैं,
और सेवानिवृत्ति के बाद भी
समाज को नई दिशा दिखाते हैं। 
🌹🙏📚लेखिका डॉ.अनिता देवी शिक्षिका जिला पूर्वी चंपारण बिहार
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ