Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

मतलब की दुनिया

मतलब की दुनिया

संजय जैन
राम की बातें राम ही जाने
श्याम को लोग पढ़ न पावें।
मस्त रहता है स्वयं में मानव
इसलिए करता है मन मानी।।


जब तक समय अच्छा चलता
तब तक खुदको राजा समझता।
नही किसी की बातें सुनता
न ही किसी को कुछ समझता।।


स्वयं के निर्णय स्वयं पर भरी
जब जब पड़ने लगते है।
तब उसको याद आने लगते
अपने जीवन के पालन हारी।।


समय की इस रफ्तार को
जब मानव न पकड़ पायें।
और मनकी बातों का फिर
अर्थ गलत निकालने लग जायें।।


मतलब की ये दुनिया सारी
मतलब के है लोग यहाँ के।
जब मलतब निकल जाये तो
सगा संबधी कोई नही।।


लूट का दौर अच्छा चल रहा
जितना लूट सको तो लूटो।
स्वर्ण काल है लूट का ये
खाली मत जाने दो इसको।।


अगर लूट न पाया अब भी
तो कभी नही लूट पाओंगे।
खाली विचारधारा के कारण
खाली पेट ही रह जाओंगे।।


जय जिनेंद्र
संजय जैन "बीना" मुंबई
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ