Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

बिखरे बिखरे से इशारे

बिखरे बिखरे से इशारे

अरुण दिव्यांश
नभ मंडल के ये तारे ,
शशि संग जब हारे ।
जा रही निशा अब ये ,
भोर मुर्गा बाॅंग मारे ।।
छिपकर ईश निहारे ,
प्रभा छटा छिटक रहे ।
सिमट रहे शशि प्रभाव ,
खग शावक किलक रहे ।।
शशि निशा अब हारे ,
लेने लगे अब किनारे ।
छॅंट गया निशा बेला ,
खग बोले उषा आ रे ।।
शुक्ल मे निशा सुहानी ,
कृष्ण निशा भूत डेरा ।
मुर्गे का शोर सुनकर ,
भयभीत होता अंधेरा ।।
बिखरे बिखरे से इशारे ,
करते नभ के हर तारे ।
चल पड़ा अब प्रभाकर ,
घटे हैं अस्तित्व हमारे ।।


पूर्णतः मौलिक एवं
अप्रकाशित रचना
अरुण दिव्यांश
छपरा ( सारण )बिहार ।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ