Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

उच्च शिक्षा व विधि मंत्री संजय सिंह टाइगर को भाजपा प्रवक्ता संजीव मिश्र ने श्रीमद्भगवद्गीता सप्रेम भेट कर दी बधाई ।

उच्च शिक्षा व विधि मंत्री संजय सिंह टाइगर को भाजपा प्रवक्ता संजीव मिश्र ने श्रीमद्भगवद्गीता सप्रेम भेट कर दी बधाई ।

बिहार सरकार के माननीय उच्च शिक्षा एवं विधि विभाग के मंत्री श्री संजय सिंह टाइगर से आज पटना स्थित उनके सरकारी आवास पर बिहार भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता, पटना हाई कोर्ट, एडवोकेट्स एसोसिएशन के जॉइंट सेक्रेटरी तथा श्रीमद्भगवद्गीता आपके द्वार अभियान के संजीव कुमार मिश्र उर्फ गीता वाले बाबा ने उन्हें गीता प्रेस, गोरखपुर द्वारा प्रकाशित ‘‘श्रीमद्भगवद्गीता’’ सप्रेम भेंट कर बधाई एवं शुभकामनायें दी।

एडवोकेट्स एसोसिएशन के चुनाव में जॉइंट सेक्रेटरी के पद पर रिकॉर्ड वोट से जीतने की जानकारी अधिवक्ता संजीव कुमार मिश्र उर्फ गीता वाले बाबा ने बिहार सरकार के विधि एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री संजय सिंह टाइगर दी। जिसके उपरान्त मंत्री श्री टाइगर ने अधिवक्ता संजीव कुमार मिश्र उर्फ गीता वाले बाबा को विषेश रूप से अपना आशीर्वाद प्रदान करते हुए बधाई के साथ उनके उज्जवल भविष्य की मंगलकामना प्रषित की । साथ ही गीता वाले बाबा के नाम से विश्व प्रसिद्ध भाजपा प्रवक्ता एवं अधिवक्ता संजीव कुमार मिश्र ने मंत्री जी को बताया की संगठन के साथ लीगल कार्य के अलावे सनातन सेवा के कार्य के तहत अब तक आम से खास लोगों के बीच विगत 7 वर्षो में 7 लाख से ऊपर निःशुल्क श्रीमद्भगवद्गीता सप्रेम भेंट किया जा चुका है और घर-घर गीता, जन-जन गीता का पवित्र अभियान निरंतर जारी है ।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ