लोक गायक भरत सिंह भारती हुए पद्मश्री से सम्मानित

पटना /आरा ।प्रसिद्ध भोजपुरी लोक गायक ,गीतकार एवं संगीतकार भरत सिंह भारती को नई दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में भारत के महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों भारत का चौथा श्रेष्ठ सम्मान पद्मश्री से अलंकृत किया गया ।यह अविस्मरणीय क्षण सदैव सुखद अनुभूति देता रहेगा ।इस कार्यक्रम में नरेंद्र मोदी ,अमित शाह सहित गणमान्य लोग शामिल थे ।
आप लगभग 60 वर्षों से संगीत की सेवा किए हैं । आपके द्वारा संगीत के क्षेत्र में किए योगदान स्मरणीय रहेंगे। ऐसे तो आप हिंदी, भोजपुरी के अतिरिक्त कई क्षेत्रीय भाषाओं में गायन एवं लेखन किए हैं ।वास्तव में आप आदरणीय हैं ।आप संगीत जगत में नई पीढ़ी के प्रेरणा स्रोत हैं ।90 वर्ष की उम्र में भी आपकी आवाज़ में खनक है जो बरबस श्रोताओं को आकर्षित करती है ।
भरत सिंह भारती का जन्म भोजपुर जिले के सहार प्रखंड के नोनउर गांव में 20 नवंबर, 1936 को हुआ था ।संगीत इन्हें विरासत में मिली थी ।उनके पिता सत्यनारायण सिंह प्रसिद्ध संगीतज्ञ थे ।भारती जी अब तक हजारों शिष्यों को संगीत की शिक्षा दे चुके हैं ।आप वाद्य यंत्रों में हारमोनियम , तबला,ढोलक, बांसुरी ,सितार बजाने में भी निपुण हैं।
भारती जी ने पद्मश्री सम्मान पाने पर दिव्य रश्मि
को बताया कि यह सम्मान केवल मेरा नहीं बल्कि पूरे समाज ,क्षेत्र और देश का सम्मान है ।मैं भारत सरकार और सभी देशवासियों को दिल से आभार व्यक्त करता हूं ।मुझे बेहद गर्व और खुशी महसूस हो रही है कि हमारे समाज की आवाज़ और संस्कृति को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है ।यह पल मेरे जीवन का सबसे यादगार और भावुक क्षण है ।यह पुरस्कार हमें एकता, मेहनत और अपनी मूल्यों को आगे बढ़ाने की प्रेरणा देता है।
हम सब को इन पर गर्व है।प्रस्तुति _दुर्गेश मोहन
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews