Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

कोरोना का नया खतरा - ‘सिकाडा’ वैरिएंट से बढ़ी वैश्विक चिंता

कोरोना का नया खतरा - ‘सिकाडा’ वैरिएंट से बढ़ी वैश्विक चिंता

दिव्य रश्मि के उपसंपादक जितेन्द्र कुमार सिन्हा की कलम से।
दुनिया अभी पूरी तरह COVID-19 महामारी के प्रभाव से उबर भी नहीं पाई थी कि अब एक नए वैरिएंट “सिकाडा” ने वैश्विक स्तर पर चिंता बढ़ा दी है। यह वैरिएंट तेजी से फैलने की क्षमता, इम्युनिटी को चुनौती देने वाले म्यूटेशन और बच्चों पर संभावित खतरे के कारण वैज्ञानिकों और स्वास्थ्य एजेंसियों के रडार पर आ गया है।


ब्रिटेन से शुरू हुई रिपोर्ट्स के अनुसार, यह नया वैरिएंट अब तक 23 देशों में फैल चुका है। विशेषज्ञ इसे संभावित “नेक्स्ट वेव ट्रिगर” के रूप में देख रहे हैं। प्रश्न यह है कि क्या दुनिया एक बार फिर उसी भयावह स्थिति की ओर बढ़ रही है, जिसने 2020–2022 के बीच वैश्विक व्यवस्था को हिला दिया था?


सिकाडा वैरिएंट कोरोना वायरस का एक नया म्यूटेटेड रूप है। वायरस समय-समय पर अपने स्वरूप में बदलाव करता है, जिसे वैज्ञानिक “म्यूटेशन” कहते हैं। ये म्यूटेशन कभी-कभी वायरस को अधिक संक्रामक, घातक या इम्युनिटी से बच निकलने वाला बना देते हैं। इसकी मुख्य विशेषता है तेजी से फैलने की क्षमता, वैक्सीन से बनी इम्युनिटी को आंशिक रूप से कमजोर करना, पहले संक्रमित लोगों को भी दोबारा संक्रमित करना, बच्चों और कमजोर इम्युनिटी वाले लोगों के लिए अधिक जोखिम होना।


रिपोर्ट्स के अनुसार, सिकाडा वैरिएंट ब्रिटेन सहित यूरोप, एशिया और कुछ अफ्रीकी देशों में भी पहुंच चुका है। अभी तक संक्रमण के कुल मामलों की सटीक संख्या स्पष्ट नहीं है, लेकिन वैज्ञानिकों की चिंता इस बात को लेकर है कि इसका फैलाव “साइलेंट” तरीके से हो रहा है। कई मामलों में लक्षण हल्के होने के कारण लोग टेस्ट नहीं करा रहे हैं, एयर ट्रैवल के माध्यम से तेजी से अंतरराष्ट्रीय प्रसार हो रहा है और निगरानी तंत्र की सीमाएं पार कर रही हैं।


सिकाडा वैरिएंट के बारे में सबसे बड़ी चिंता इसकी “इम्युनिटी एस्केप” क्षमता है। यानि यह वैरिएंट शरीर की उस सुरक्षा प्रणाली को भी चकमा दे सकता है, जो पहले संक्रमण या वैक्सीन के कारण बनी थी। विशेषज्ञों का कहना है कि वैक्सीन पूरी तरह बेअसर नहीं है, लेकिन संक्रमण को रोकने की क्षमता कम हो सकती है, गंभीर बीमारी से बचाव अभी भी संभव है। यह स्थिति पहले के ओमिक्रॉन वैरिएंट की याद दिलाती है, जिसने तेजी से फैलकर पूरी दुनिया में संक्रमण बढ़ाया था।


सिकाडा वैरिएंट को लेकर सबसे अधिक चिंता बच्चों को लेकर जताई जा रही है। विशेष रूप से स्कूल जाने वाले बच्चों में संक्रमण का खतरा ज्यादा माना जा रहा है। क्योंकि बच्चों में इम्युनिटी अपेक्षाकृत कम विकसित होती है, स्कूलों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कठिन होता है और मास्क पहनने में लापरवाही होती है।


सिकाडा वैरिएंट के लक्षण अब भी काफी हद तक पहले जैसे ही हैं, लेकिन इसकी तेजी, इसे ज्यादा खतरनाक बनाती है। इसके सामान्य लक्षण हैं बुखार, थकान, गले में खराश, बदन दर्द और हल्की खांसी। ध्यान देने की बात है कि लक्षण हल्के हो सकते हैं, लेकिन संक्रमण तेजी से फैल सकता है, कुछ मामलों में बिना लक्षण के भी संक्रमण फैलता है।


स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि अगर इस वैरिएंट को समय रहते नियंत्रित नहीं किया गया, तो यह आने वाले महीनों में प्रमुख स्ट्रेन बन सकता है। इसके संभावित खतरे हैं नई लहर (New Wave) का खतरा, अस्पतालों पर दबाव और आर्थिक गतिविधियों पर असर।


ब्रिटेन और अन्य देशों ने इस वैरिएंट को लेकर निगरानी बढ़ा दी है। प्रमुख कदम है जीनोमिक सर्विलांस बढ़ाना, टेस्टिंग और ट्रैकिंग करना, वैक्सीन अपडेट पर काम करना और सार्वजनिक स्वास्थ्य एडवाइजरी जारी करना।


भारत जैसे घनी आबादी वाले देश के लिए यह वैरिएंट एक बड़ी चुनौती बन सकता है। क्योंकि भारत में जोखिम के कारण हो सकता है बड़ी आबादी, शहरी क्षेत्रों में भीड़ और स्वास्थ्य संसाधनों का दबाव। लेकिन सकारात्मक पहलू है कि भारत में बड़े पैमाने पर टीकाकरण हो चुका है और पिछली लहरों से अनुभव मिला है।


यह प्रश्न हर किसी के मन में है कि क्या लॉकडाउन होगा? इस संबंध में विशेषज्ञों का कहना है कि फिलहाल लॉकडाउन की संभावना कम है, लेकिन स्थिति पर निर्भर करेगा। संभावित रणनीति है माइक्रो-कंटेनमेंट, मास्क और टेस्टिंग पर जोर, जोखिम वाले क्षेत्रों में प्रतिबंध।


सिकाडा वैरिएंट से बचाव के लिए व्यक्तिगत स्तर पर सतर्कता बेहद जरूरी है। इसके लिए मास्क पहनने, भीड़ से बचने, हमेशा हाथ धोते रहने, वैक्सीन और बूस्टर डोज लेने। लेकिन सतर्कता बरतने के लिलक्षण होने पर लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए, बिना जांच यात्रा नहीं करनी चाहिए और गलत जानकारी नहीं फैलाना चाहिए।


वैज्ञानिक इस वैरिएंट के खिलाफ नई या अपडेटेड वैक्सीन पर काम कर रहे हैं। संभावनाएं है कि मल्टी-वैरिएंट वैक्सीन, बच्चों के लिए विशेष डोज और तेजी से अपडेट होने वाली mRNA तकनीक जल्द सुलभ होंगे।


हर नई लहर के साथ अफवाहें भी फैलती हैं। ऐसे में सही जानकारी का होना जरूरी है। इसके लिए ध्यान रखना चाहिए कि केवल विश्वसनीय स्रोतों पर भरोसा करना श्रेष्यकर होगा, क्योंकि सोशल मीडिया पर फैली हर खबर सच नहीं होती है और घबराहट से बचना चाहिए।


सिकाडा वैरिएंट ने यह साफ कर दिया है कि कोरोना वायरस अभी खत्म नहीं हुआ है। यह लगातार बदल रहा है और नए-नए रूप में सामने आ रहा है। लेकिन अच्छी बात यह है कि अब दुनिया पहले से ज्यादा तैयार है। भारत के पास वैक्सीन है, अनुभव है और बेहतर स्वास्थ्य ढांचा भी है। इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है, बल्कि सतर्क रहना है। विज्ञान और सावधानी पर भरोसा रखना है और सामूहिक जिम्मेदारी निभाना है। ----------
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ , https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ