नीतीश कुमार के सपनों को पूरा करना हमारा मकसद - निशांत कुमार

पटना 22 अप्रैल 2026।
जद (यू) प्रदेश कार्यालय में श्री निशांत कुमार ने प्रदेश प्रवक्ताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक के दौरान पार्टी प्रवक्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हम सबों को मिलकर माननीय नीतीश कुमार जी के सपनों को पूरा करना है। साथ ही उन्होंने कहा कि श्री नीतीश कुमार के विकास कार्यों को जन-जन तक पहुँचाना तथा उनके अधूरे कार्यों को पूरा करना हमारा मुख्य उद्देश्य है।
बैठक को संबोधित करते हुए श्री निशांत कुमार ने कहा कि जिस तरह से माननीय नीतीश कुमार ने समाज के सभी वर्गों दलित,पिछड़़़ा, अति पिछड़़ा एवं अल्पसंख्यक समुदाय को साथ लेकर चलने का काम किया एवं उनके कल्याण के लिए योजनाएं बनाई ठीक उसी तरह से हम सबों को मिलकर समाज के हरेक तबके का विकास करना है और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।
राम मनोहर लोहिया की सप्त क्रांति की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि लोहिया जी ने समाज में बराबरी का नारा एवं विशेष तौर पर महिलाओं को बराबरी के अधिकार की बात कही। उनकी बातों को ध्यान में रखते हुए उसी तरह से हम सबों को मिलकर समाज का निर्माण करना है जहां किसी से कोई भेदभाव नहीं हो।
बैठक के दौरान विधान परिषद में पार्टी के मुख्य सचेतक श्री संजय कुमार उर्फ गांधी जी, विधान पार्षद सह मुख्य प्रदेश प्रवक्ता श्री नीरज कुमार, प्रदेश प्रवक्ता डाॅ0 निहोरा प्रसाद यादव, मीडिया सेल के संस्थापक अध्यक्ष डाॅ0 अमरदीप, प्रदेश प्रवक्ता श्री अरविंद निषाद, श्रीमती अंजुम आरा, श्री नवल शर्मा, श्री हिमराज राम, श्री परिमल कुमार, डाॅ0 अनुप्रिया यादव, डाॅ0 जितेंद्र कुमार, श्री मनीष यादव, श्री अजित पटेल एवं वासुदेव कुशवाहा उपस्थित रहे।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews