जीबीएम कॉलेज में बीस दिवसीय जीवन विद्या कोर्स के अठारहवें दिन अभिभावक-शिक्षक बैठक का हुआ आयोजन

- अभिभावकों एवं छात्राओं ने जीवन विद्या कोर्स के महत्व एवं सकारात्मक प्रभावों को साझा किया।
गया जी। गौतम बुद्ध महिला कॉलेज में प्रधानाचार्या डॉ सीमा पटेल के निर्देशानुसार दर्शनशास्त्र विभाग एवं आईक्यूएसी के संयुक्त तत्वावधान में "रिफ्लेक्शन अॉन वैल्यूज" पर चलाए जा रहे बीस दिवसीय कोर्स के अठारहवें दिन प्रतिभागी छात्राओं के माता-पिता सावित्री महाजन सभागार में आयोजित पेरेंट्स-टीचर्स मीट में शामिल हुए। छात्राओं ने प्रधानाचार्या डॉ सीमा पटेल, अतिथि डॉ रामेश्वर प्रसाद यादव, राष्ट्रीय अध्यक्ष, जन समाधान पार्टी, जीवन विद्या के प्रशिक्षक आचार्य नवीन कुमार, दर्शन शास्त्र विभाग की प्रोफेसर डॉ अमृता कुमारी घोष, डॉ पूजा राय, डॉ आशुतोश कुमार पांडेय, एनएसएस प्रोग्राम अॉफिसर डॉ कुमारी रश्मि प्रियदर्शनी, बैठक में शामिल प्रतिभागियों के अभिभावकों की उपस्थिति में जीवन विद्या कोर्स के दौरान सीखी गयीं मूल्य आधारित बातों, सफल जीवन से संबंधित तथ्यों, अनुभवों, एवं कोर्स करने के बाद स्वयं के विचार व व्यवहार में आए सकारात्मक परिवर्तनों को साझा किया।
अभिभावक किशोर कुमार सिंह, प्रियंका मिश्रा, राम नाथ साह, सानिया कुमारी, कपूर देवी, नीरज कुमार, गायत्री देवी, मीरा देवी आदि ने जीवन विद्या कोर्स को एक अत्यंत महत्वपूर्ण कोर्स बताया, जिसके द्वारा युवाओं को सही ढंग से जीवन जीने की कला सिखलाई जाती है। अभिभावकों ने कोर्स करने के उपरांत अपने बच्चों के विचार एवं व्यवहार में आए अच्छे परिवर्तनों के बारे में बताया। अभिभावकों के समक्ष कोर्स में नियमित रूप से भाग ले रही पंजीकृत छात्रा खुशी राज, मुस्कान परवीन, कुमारी हर्षिता, साधना प्रिया, दीपशिखा मिश्रा, गीतांजलि, अनीषा, कुमकुम, सृष्टि, प्रेमलता, नैना, सिमरन व अन्य ने सुखी होने और खुश होने के बीच के अंतर, मूल्य और कीमत के बीच स्थित विभेद, मानव के प्रकार, अंतर्संबंधों के बीच सामन्जस्य, क्रोध पर नियंत्रण रखने, जीवन झेलने एवं जीने में अंतर, ईर्ष्या, द्वेष, डर एवं भय से मुक्ति, आचरण, दया, करुणा, सुख, अच्छाई आदि महत्वपूर्ण विषयों पर सिखलायी गयी बातों को एवं अनुभूतियों को साझा किया। छात्राओं ने फीडबैक देते हुए कहा कि कोर्स के दरम्यान उन्होंने संबंधों में आचरण के साथ जीने की कला एवं राक्षस मानव से देव मानव बनने के लिए जरूरी गुणों को सीखा।
आचार्य नवीन ने छात्राओं से जीवन विद्या कोर्स में सिखलाए गये आचरण एवं जीवन मूल्यों से संबंधित प्रश्न पूछे। छात्राओं ने अत्यंत उत्साह के साथ सभी प्रश्नों के उत्तर दिए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्या ने छात्राओं को परिवार की परिभाषा समझाते हुए धरती पर निवास कर रहे पशु, पक्षी, जीव-जंतु, व पूरी प्रकृति को भी परिवार का हिस्सा बतलाया। अतिथि के रूप में शामिल डॉ रामेश्वर प्रसाद यादव ने शिक्षकों को राष्ट्र निर्माता बतलाते हुए प्रधानाचार्या डॉ पटेल की पहल को अनुकरणीय बतलाया। उन्होंने कहा कि इस तरह के कोर्सेज मगध विश्वविद्यालय के अन्य कॉलेजों में भी चलाए जाने की जरूरत है। डॉ पूजा राय ने धन्यवाद ज्ञापन किया। कॉलेज की पीआरओ डॉ रश्मि ने बतलाया कि जीवन विद्या कोर्स में सौ से अधिक छात्राओं ने पंजीकरण करवाया है। छात्राओं की नियमित उपस्थिति के आधार पर कोर्स को सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाली छात्राओं को कोर्स के बीसवें दिन प्रधानाचार्या डॉ पटेल द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किया जायेगा।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ , https://www.facebook.com/divyarashmimag

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews