Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

नारी शक्ति वंदन अधिनियम से महिलाओं के लिए जो कभी सपना था, आज वह साकार हो रहा है: अनामिका पासवान

नारी शक्ति वंदन अधिनियम से महिलाओं के लिए जो कभी सपना था, आज वह साकार हो रहा है: अनामिका पासवान

  • यह अधिनियम केवल एक कानून नहीं, बल्कि देश की आधी आबादी को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने का मजबूत माध्यम: अनामिका पासवान
  • महिला आरक्षण को विपक्ष ने राजनीतिक मुद्दा बनाकर रखा, इसे लागू करने का साहस पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने दिखाया: अनामिका पासवान

पटना, 17 अप्रैल। बिहार भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष और प्रवक्ता अनामिका पासवान ने आज कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम से महिलाओं के लिए जो कभी सपना था, आज वह साकार हो रहा है। वर्षों के संघर्ष और प्रतीक्षा के बाद अब महिलाओं को उनका अधिकार, सम्मान व समानता मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि यह अधिनियम केवल एक कानून नहीं, बल्कि देश की आधी आबादी को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने का मजबूत माध्यम है। इसके जरिए महिलाओं को लोकसभा और विधानसभा में पर्याप्त प्रतिनिधित्व मिलेगा, जिससे उनकी आवाज नीति-निर्माण तक पहुंचेगी।

उन्होंने कहा कि वर्षों तक महिला आरक्षण को केवल राजनीतिक मुद्दा बनाकर रखा गया, लेकिन इसे लागू करने का साहस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने दिखाया। उन्होंने कहा कि यह अधिनियम महिलाओं के अधिकारों को नई दिशा देगा और उन्हें निर्णय प्रक्रिया में भागीदारी का अवसर प्रदान करेगा।

उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक और क्रांतिकारी कदम है।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार ने महिलाओं के उत्थान और सशक्तिकरण के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। इस अधिनियम से महिलाएं अब नीति निर्धारण में भी अपनी भूमिका निभाएंगी।

हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ , https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ