(राजस्थान के सरकारी स्कूलों में चल रहे प्रवेशोत्सव अभियान के संदर्भ में अभिभावकों से निवेदनार्थ कुछ पंक्तियां)
राजकीय विद्यालय, उज्ज्वल भविष्य के स्वर्णिम द्वार
कुमार महेंद्रगुणवत्ता पूर्ण शैक्षिक माहौल,
प्रतिभाशाली श्रेष्ठ शिक्षकगण ।
सहज सरस अधिगम बिंदु,
मृदुल मधुर हर विषय शिक्षण ।
ध्येय विद्यार्थी सर्वांगीण विकास,
पाठ्यक्रम में नवाचार, सरोकार अपार ।
राजकीय विद्यालय, उज्ज्वल भविष्य के स्वर्णिम द्वार ।।
भौतिक सुविधा संपन्न परिवेश,
पाठ्यचर्या गतिविधि आधारित ।
मनभावन सह शैक्षणिक अठखेलियां,
विद्यार्थी हृदय अपनत्व धारित ।
समता समानता भाव सर्वत्र,
शिक्षा संग प्रस्फुटित सुसंस्कार ।
राजकीय विद्यालय, उज्ज्वल भविष्य के स्वर्णिम द्वार ।।
नि:शुल्क उच्च गुणवत्तापूर्ण शिक्षा,
सुलभ पोशाक, दूध व संतुलित आहार।
पुस्तकें, परिवहन भत्ता, छात्रवृत्ति,
प्रतिभा प्रोत्साहन अवसर अपार ।
कैरियर निर्माण, डिजिटल मार्गदर्शन,
बालिका सशक्तिकरण मूल आधार ।
राजकीय विद्यालय, उज्ज्वल भविष्य के स्वर्णिम द्वार ।।
वर्तमान समय अभिभावक गण भ्रमित,
देख बाहरी चमक दमक का दिखावा ।
सहन करते अथाह आर्थिक बोझ,
अंत में मिलता मात्र पछतावा ।
अतः प्रवेश दिलाकर नव नौनिहालों को,
अपने सुनहरे स्वप्न यहीं करें साकार ।
राजकीय विद्यालय, उज्ज्वल भविष्य के स्वर्णिम द्वार ।।
कुमार महेंद्र
(स्वरचित मौलिक रचना)
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ , https://www.facebook.com/divyarashmimag

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews