Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

राज्यपाल ने इंडियन रेडक्राॅस सोसाइटी, बिहार राज्य शाखा की वार्षिक आम बैठक में भाग लिया

राज्यपाल ने इंडियन रेडक्राॅस सोसाइटी, बिहार राज्य शाखा की वार्षिक आम बैठक में भाग लिया

पटना 02 अप्रैल, 2026:- माननीय राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सय्यद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) ने बिहार लोक भवन, पटना में इंडियन रेडक्राॅस सोसाइटी, बिहार राज्य शाखा की वार्षिक आम बैठक में भाग लिया।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए राज्यपाल ने कहा कि कल्याण चिकित्सा प्रबंधन एवं आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में रेडक्रॉस सोसाइटी की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण और व्यापक है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि संस्था को राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आपदा की स्थिति में स्वास्थ्य सेवाओं की तत्काल और व्यापक आवश्यकता होती है। विशेषकर, जिलास्तर पर इसकी आवश्यकता और भी अधिक होती है। इसके लिए रेडक्रॉस सोसाइटी को सदैव विशेष रूप से तैयार रहना चाहिए।
राज्यपाल ने कहा कि राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल के साथ रेडक्रॉस सोसाइटी का प्रभावी तालमेल अत्यंत आवश्यक है, ताकि आपात परिस्थितियों में राहत एवं बचाव कार्यों को और अधिक सुदृढ़ एवं त्वरित बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि रेडक्रॉस सोसाइटी के कार्यों का दायरा अत्यंत विस्तृत है और इसे सामाजिक स्वास्थ्य अभियानों में भी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने टीबी (क्षय रोग) मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने हेतु संस्था से विशेष प्रयास करने को किया।
बैठक के दौरान बिहार राज्य शाखा के चेयरमैन डॉ॰ विनय बिहारी सिन्हा ने रेडक्रॉस सोसाइटी की विभिन्न गतिविधियों एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी प्रस्तुत की। मुख्य वित्त अधिकारी डॉ॰ इन्दु भूषण प्रसाद ने अंकेक्षित वार्षिक लेखा के साथ-साथ वर्ष 2026-27 के बजट अनुमान की रूपरेखा से अवगत कराया। वहीं, श्री दिनेश कुमार जायसवाल ने वार्षिक प्रतिवेदन, उपलब्धियों, सेवाओं की उपलब्धता तथा भावी योजनाओं का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया।
उल्लेखनीय है कि राज्यपाल इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी, बिहार राज्य शाखा के पदेन अध्यक्ष हैं।
इस अवसर पर राज्यपाल के प्रधान सचिव डाॅ॰ राॅबर्ट एल॰ चोंग्थू, इंडियन रेडक्राॅस सोसाइटी, बिहार राज्य शाखा के पदाधिकारीगण, राज्यपाल सचिवालय के पदाधिकारीगण, रेडक्राॅस सोसाइटी के सभी जिला शाखाओं से आए हुए प्रतिनिधिगण एवं अन्य लोग उपस्थित थे।

हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ , https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ