भारत माता परिक्रमा से पहले 1 मई से नर्मदा परिक्रमा :- स्वामी स्वदेशानंद

अंतर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच के द्वारा भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने, गौ माता को राष्ट्र माता का सम्मान दिलाने, साधु - सन्तों की सुरक्षा के लिए देश में विशेष कानून बनाने, देश में हो रहे धर्मांतरण पर पूर्ण रूप से प्रतिबन्ध लगाने विशेष कानून बनाकर सख्त सजा का प्रावधान करने, देश में लव जिहाद पर पूर्ण रूप से प्रतिबन्ध लगाने विशेष कानून बनाकर कठोर सजा का प्रावधान करने इत्यादि ग्यारह सूत्रीय मांगों को लेकर बैठक में लिए गए निर्णयानुसार संगठन के नेतृत्व में आगामी 15 नवम्बर 2026 को राजस्थान से होने जा रहे भारत माता परिक्रमा को सफल बनाने हेतू 1 मई से नर्मदा परिक्रमा किया जायेगा ।नर्मदा परिक्रमा करने का उद्देश्य भारत माता परिक्रमा को मां नर्मदे से आशीर्वाद लेकर सफल बनाना है। यह परिक्रमा 1 मई 2026 से अमरकंटक से प्रारम्भ होकर लखनादौन, करेली, बरमान, होते हुए होशंगाबाद, ओंकालेश्वर, खेतिया शायदा ( महाराष्ट्र ), अंकलेश्वर ( गुजरात ), विमलेश्वर, खम्बात की खाड़ी से रेवा सागर, से भरूच, अलीराजपुर, नेमावर, सराहगंज, शस्त्रधारा, भेड़ाघाट जबलपुर, कटनी, उमरिया होते हुए शहडोल से अमरकंटक में समाप्त होगा।
नर्मदा परिक्रमा यात्रा के बाद 15 नवंबर 2026 से भारत माता परिक्रमा अंतर्राष्ट्रीय संत बौद्धिक मंच द्वारा आयोजित किया गया है जो राजस्थान से प्रारंभ होगा।
अंतर्राष्ट्रीय संत बौद्धिक मंच के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी स्वदेश आनंद महाराज ने यह जानकारी दी। मंच के राष्ट्रीय महासचिव पीठाधीश्वर स्वामी श्यामानंद जी महाराज ने बताया कि नर्मदा परिक्रमा का उद्देश्य भारत माता परिक्रमा का व्यापक प्रचार प्रसार और भारत माता परिक्रमा को व्यापक रूप से सफल बनाने की तैयारी है। आज की बैठक में वरिष्ठ पत्रकार देवदत्त धानेश्वर, पत्रकार सुभाष देशराज, अधिवक्ता संतोष ब्रह्मे, अंतर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच के जिलाध्यक्ष मेहतलाल कटरे, तहसील अध्यक्ष छोटू यादव, जिला संगठन महामंत्री झनक लाल चौहन, आदि शक्ति सेना की ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती मंजू युइके, तहसील उपाध्यक्ष शेखर अहिरवार, आलोक बिसेन, चरण लाल चोरके एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ , https://www.facebook.com/divyarashmimag

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews