“Run for Nasha Mukt Bihar” के संदेश के साथ 15 मार्च को होगा पटना मैराथन,2026 का आयोजन-

नशा मुक्त बिहार के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने एवं स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग, बिहार द्वारा Patna Marathon, 2026 का आयोजन किया जा रहा है। यह मैराथन रविवार, 15 मार्च 2026 को गांधी मैदान, पटना से प्रारंभ होगी।
पटना मैराथन में 42.2 किलोमीटर (फुल मैराथन), 21.1 किलोमीटर (हाफ मैराथन), 10 किलोमीटर एवं 5 किलोमीटर की दौड़ श्रेणियाँ शामिल हैं। मैराथन का शुभारंभ सुबह 3:00 बजे किया जाएगा। दौड़ का मार्ग गांधी मैदान से गंगा पथ एवं अटल पथ होते हुए शिवपुरी पथ के मध्य निर्धारित किया गया है।
मैराथन का आयोजन विभिन्न श्रेणियों में किया जा रहा है, ताकि हर आयु वर्ग के प्रतिभागी इसमें भाग लेकर नशा मुक्ति अभियान से जुड़ सकें।

इस अवसर पर “Run for Nasha Mukt Bihar” का सशक्त संदेश दिया जाएगा, जिसका उद्देश्य समाज को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा युवाओं को सकारात्मक, स्वस्थ एवं अनुशासित जीवनशैली के लिए प्रेरित करना है।मैराथन के लिए पंजीकरण प्रारंभ हो चुके हैं। इच्छुक प्रतिभागी mysamay.in के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com