नवलगढ़ में राजस्थान दिवस पर काव्य गोष्ठी का आयोजन, कवियों ने पेश की रचनाएं...

शब्दाक्षर राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था द्वारा राजस्थान दिवस पर काव्य गोष्ठी का आयोजन नवलगढ़ के जांगिड अस्पताल परिसर में किया गया। इस अवसर पर राजस्थान के गौरव कला साहित्य संस्कृति व हमारी विरासत को दर्शाती मरूधरा के यशगान को कवियों ने काव्य मे पिरोकर रस बरसाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शब्दाक्षर राष्ट्रीय संरक्षक डाॅ दयाशंकर जांगिड ने की। मुख्य अतिथि समाजसेवी कैलाश चोटिया रहे। विशिष्ट अतिथि संदर्श अध्यक्ष जगदीश प्रसाद जांगिड, प्रखंड अध्यक्ष डाॅ अनिल कुमार शर्मा, गंगाधर सिंह सुण्डा, अंजनी कुमार स्वामी थे। कार्यक्रम में अतिथि कवि अंजनी कुमार स्वामी व आशीष शर्मा का शाॅल ओढ़ाकर व माला पहनाकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में सरस्वती वंदना भवानी शंकर सैनी ने की। शब्दाक्षर राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि प्रताप सिंह ने दूरभाष पर सबको हिंदू नववर्ष की बधाई दी तथा राजस्थान की धरा को नमन करते हुए वीर वसुंधरा का गुणगान किया। उन्होंने कहा कि राजस्थान का गौरव परंपरा अतिथि सत्कार भारतीय संस्कृति को संजोये हुए है। डाॅ दयाशंकर जांगिड ने बताया कि राजस्थान का वैभवशाली अतीत हवेलियों के भिति चित्र, वेशभूषा, खानपान, रहन सहन तथा अतिथि सत्कार सबको अपनी ओर आकर्षित करता है। राजस्थान का स्वर्णिम इतिहास रहा है। वर्तमान भी श्रेष्ठ है और हम सभी के सहयोग से भविष्य भी श्रेष्ठतम होगा।कार्यक्रम में डाॅ अनिल कुमार शर्मा ने वाह भई नवलगढ की माटी कविता सुनाई। कवि संतकुमार सारथि, मुरली मनोहर चोबदार, सज्जन जोशी, ओमप्रकाश सेन, नेमीचंद चोबदार, डाॅ कैलाश शर्मा, जिलाध्यक्ष रमाकांत सोनी, आशीष शर्मा गोठड़ी, भवानी शंकर सैनी, अंजनी कुमार स्वामी ने राजस्थान का यशोगान गाया। इस अवसर पर डाॅ मनीष, डाॅ मीनाक्षी, एडवोकेट मोरवी जांगिड, टी.एम त्रिपाठी, दिनेश चंदेल, नाहरमल पारासर, अशोक पूनिया, रवि सैन व जांगिड अस्पताल का स्टाफ उपस्थित रहे।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ , https://www.facebook.com/divyarashmimag

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews