Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

पुस्तक विमोचन एवं सम्मान समारोह में तीन साहित्यकार सम्मानित

पुस्तक विमोचन एवं सम्मान समारोह में तीन साहित्यकार सम्मानित

गाजियाबाद। जनपद की प्रतिष्ठित साहित्यिक संस्था उमंग के तत्वावधान में क्रॉसिंग रिपब्लिक स्थित मिलानो महागुन मैस्कॉट सोसाइटी के सभागार में पुस्तक विमोचन एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर ख्यातिलब्ध साहित्यकार श्रीमती लेखा वर्मा द्वारा संपादित पुस्तक “जीवन के अनसुलझे प्रश्न” का विमोचन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे मुजफ्फरनगर के वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. कीर्तिवर्धन अग्रवाल को साहित्य के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। उनके साथ मंच पर संपादक श्रीमती लेखा वर्मा, विशिष्ट अतिथि कवि रामकुमार शर्मा ‘रागी’ तथा गीतकार पंकज शर्मा ने संयुक्त रूप से पुस्तक का लोकार्पण किया।

उपस्थित साहित्यकारों एवं रचनाकारों को संबोधित करते हुए डॉ. कीर्तिवर्धन अग्रवाल ने कहा कि किसी भी रचनाकार की कल्पना जनमानस की भावनाओं का दर्पण होती है। साहित्य के माध्यम से समाज के विचारों को दिशा मिलती है और अनेक जटिल प्रश्नों के समाधान की राह भी प्रशस्त होती है।

पुस्तक की संपादक श्रीमती लेखा वर्मा ने बताया कि “जीवन के अनसुलझे प्रश्न” पुस्तक में देश-प्रदेश के लगभग 80 रचनाकारों की रचनाओं को संकलित किया गया है। इसमें सामाजिक सरोकारों, राष्ट्रीय चिंतन, नारी विमर्श तथा जीवन दर्शन से जुड़े विविध विषयों पर आधारित रचनाएं शामिल हैं।

इस अवसर पर जनपद से पहुंचे व्यंग्यकार रामकुमार शर्मा ‘रागी’ एवं गीतकार पंकज शर्मा को भी उनकी उत्कृष्ट रचनाओं के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न कवियों और कवयित्रियों ने अपनी रचनाओं का पाठ कर सभागार में उपस्थित श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम में गुरुग्राम से आईं कवयित्री डॉ. अनुमिता पाठक, धनंजय सिंह ‘नादान’, कविता बिष्ट ‘नेह’, मधुलिका सक्सेना, रजनी सिंह, योगेश वर्मा सहित अनेक साहित्यकार एवं साहित्य प्रेमी उपस्थित रहे।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ , https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ