सब्जबाग
--:भारतका एक ब्राह्मण.
संजय कुमार मिश्र "अणु"
---------------------------------------
हर कोई
तुम्हें हमेशा
दिखाते रहा है सब
सब्जबाग
और तुम
उसकी आशा में हीं
जी रही हो अबतक
दिन रात जाग
अपने लोग
बताते रहे तुमको
लोगों की पहचान सच्चाई
संग्रह और त्याग
बाकी लोग दिखाते रहे
अपना रंग-ढंग-उमंग,तेरे संग
करने को सप्तपदी याग
और तुम
कर नहीं पा रही कुछ निर्णय
क्या करूँ न करूँ का निश्चय
दिखाऊँ मैं राग या विराग
पर करना तो होगा फैसला
औरों का दिल टूटे
या हो मन मैला
कहकर अब तू और मत भाग
मेरी बातों को तुम
अब गलत मानों या ठीक
पर सबकुछ नहीं न हो सकता है
तेरे और तेरे मन मुताबिक
पानी तो पानी आग तो आग
---------------------------------------
वलिदाद,अरवल(बिहार)804402.

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews