राजकीय विद्यालय, शैक्षिक गुणवत्ता की उजली भोर
कुमार महेंद्रसहज सरस अध्ययन अध्यापन,
भौतिक सुविधाओं युक्त परिवेश।
शिक्षा संग सुसंस्कार मनोरमा,
पाठ्यक्रम में नवाचार समावेश।
मनमोहक शैक्षिक गतिविधियां,
हर प्रयास सकारात्मकता सराबोर।
राजकीय विद्यालय, शैक्षिक गुणवत्ता की उजली भोर।।
सुयोग्य कर्तव्यनिष्ठ शिक्षकगण,
विद्यार्थीवृंद जिज्ञासु व संस्कारी।
प्रेरणास्पद शाला संचालन,
समुदाय सहभागिता मनोहारी।
खेलकूद योग दैनिक चर्या अंग,
सर्वांगीण विकास प्रयास पुरजोर।
राजकीय विद्यालय, शैक्षिक गुणवत्ता की उजली भोर।।
नि:शुल्क गुणवत्तापूर्ण शिक्षा,
दुग्ध, गणवेश, पौष्टिक भोजन।
पुस्तकें, परिवहन भत्ता, छात्रवृत्ति,
अनुप्रति कार्यक्रम, प्रेरणा प्रयोजन।
प्रतिभा प्रोत्साहन अनंत अवसर,
बालिका सशक्त पावन ठौर।
राजकीय विद्यालय, शैक्षिक गुणवत्ता की उजली भोर।।
अपनत्व भरा सतत मार्गदर्शन,
निरंतर प्रेरणा भव्य सेतु।
प्रबंध समिति नियमित बैठक,
जागरूक विद्यार्थी विकास हेतु।
उत्तम आदर्श चरित्र निर्माण,
हर कदम स्वर्णिम भविष्य ओर।
राजकीय विद्यालय, शैक्षिक गुणवत्ता की उजली भोर।।
कुमार महेंद्र(स्वरचित मौलिक रचना)
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ , https://www.facebook.com/divyarashmimag

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews