Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

वाराणसी में रामनवमी के अवसर पर 26 मार्च को भव्य ‘हिन्दू एकता शोभायात्रा’ का आयोजन !

वाराणसी में रामनवमी के अवसर पर 26 मार्च को भव्य ‘हिन्दू एकता शोभायात्रा’ का आयोजन !

  • हिन्दू एकता के लिए बडी संख्या में शोभायात्रा में सहभागी हो ! - हिन्दू जनजागृति समिति
वाराणसी - आज हिन्दू समाज को बांटकर सनातन धर्मपर अनेक आघात किए जा रहे है । भारतविरोधी शक्तियों की इकोसिस्टम एकजुट होकर हिन्दू धर्म को लक्ष्य बना रही है । इसका सामना करने के लिए हिन्दू समाज में एकता निर्माण हो इसी उद्देश्य से हिन्दू जनजागृति समिति द्वारा श्रीरामनवमी के शुभ अवसर पर भव्य ‘हिन्दू एकता शोभायात्रा’ का आयोजन किया गया है । यह शोभायात्रा गुरुवार, 26 मार्च को शाम 4 बजे मैदागिन चौराहे से आरंभ होकर नीचीबाग, चौक, बासफाटक, दशाश्वमेध चौराहे से होते हुए चितरंजन पार्क में जाकर समाप्त होगी । इस शोभायात्रा में सभी संगठित होकर रामराज्य के लक्ष्य को साकार करने के लिए संकल्प लेंगे ।

इस शोभायात्रा के प्रचार हेतु विगत 15 दिनों से वाराणसी के विविध क्षेत्रों में बैठकों का आयोजन हुआ है । प्रचार हेतु पूरे शहर में अनेक स्थानों पर वाराणसी व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्री. अजित बग्गाजी, गौ सम्मान आव्हान अभियान एवं पूर्व प्रधान श्री. जयप्रकाश सिंह के द्वारा होर्डिंग तथा फ्लेक्स फलक लगाए गए है । श्री शीतलामाता मंदिर के महंत शिवप्रसाद पांडे, संत रविदास मंदिर के महंत आचार्य भारत भूषण दासजी महाराज, काशी गुजराती समाज के अध्यक्ष श्री. अनिल भाई शास्त्री, रामनगर इंडस्ट्रियल एसोशिएसन के अध्यक्ष श्री. देव भट्टाचार्य, वाराणसी नगर निगम के उपसभापति श्री. नरसिंहदास, बनारस बार एसोशिएसन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अधिवक्ता शशांक शेखर त्रिपाठी, स्वर्णकार समाज उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष श्री. सत्यनारायण सेठ, पहडिया व्यापार मंडल के महामंत्री श्री. अरविंद लाल आदि अनेक मान्यवरों ने सोशल मीडिया द्वारा इस यात्रा में बडी संख्या में सहभागी होने का आवाहन किया है ।

हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ , https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ