Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

काश तुम मेरे होते

काश तुम मेरे होते

काश तुम गर मेरे ही होते ,
मेरे हस्त भी ध्वजा होता ।
चलते हम तुम संग संग ,
चेहरे बारह न बजा होता ।।
हम तुम गर अपने ही होते ,
अपना घर ये सजा होता ।
संग संग हम झूलते झूला ,
जीने का और मजा होता ।।
प्यार हमारा परवान चढ़ता ,
छल कपट तू तजा होता ।
तोड़ लाता मैं नभ से तारे ,
मेरे लिए कुछ कजा होता ।।
मैं भी कभी दुःखी न होता ,
ईश को गर मैं भजा होता ।
काश तुम गर मेरे ही होते ,
जीवन बहुत सजा होता ।।
पूर्णतः मौलिक एवं
अप्रकाशित रचना
अरुण दिव्यांश
छपरा ( सारण )बिहार ।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ