पटना साहिब डाक प्रमंडल द्वारा डाकघर के विभिन्न् जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु विशेष रैली एवं डाक चौपाल का आयोजन

पटना साहिब डाक प्रमंडल के तत्वाधान में एक भव्य डाक चौपाल का आयोजन बिहार परिमंडल के चीफ पोस्टमास्टर जनरल श्री एम यू अब्दाली की अध्यक्षता में दिनांक 14 फरवरी, 2026 (शनिवार) को प्रकाश पुंज सभागार, दीदारगंज, पटना सिटी, पटना – 08 में किया गया। इस अवसर पर निदेशक डाक सेवाएं (मुख्यालय) श्री पवन कुमार (विशिष्ट अतिथि), सहायक निदेशक (व्यवसाय विकास) श्री राजीव कुमार, सहायक निदेशक (वित्तीय सेवाएं) श्री शंभू कुमार एवं उप मंडल प्रबंधक (डाक जीवन बीमा) श्री राजेश कुमार की गरीमामयी उपस्थिति रही। इस कार्यक्रम का सफल नेतृत्व श्री अनिल कुमार, डाक अधीक्षक, पटना साहिब प्रमंडल, पटना – 01 द्वारा किया गया।

इस मौके पर चीफ पोस्टमास्टर जनरल श्री एम यू अब्दाली ने कहा कि समयबद्ध तरीके से ग्राहकों को बेहतर सुविधा प्रदान करना ही डाक विभाग का लक्ष्य है एवं मुझे उम्मीद है कि पटना साहिब प्रमंडल के डाक अधीक्षक और उनकी पूरी टीम इसे पूरी तन्मयता से कर रहे है और करते रहेंगे।

इस कार्यक्रम में पटना साहिब मंडल के सभी उप मंडल प्रमुखों के साथ-साथ पटना साहिब प्रमंडल के सहायक डाक अधीक्षक (मुख्यालय) श्री जितेन्द्र कुमार रंजन, डाक निरीक्षक श्री राहुल कुमार त्रिवेदी, कार्यालय सहायक, डाकपाल, उपडाकपाल तथा शाखा डाकपाल सहित बड़ी संख्या में विभागीय कर्मियों ने भाग लिया। डाक चौपाल के माध्यम से आम नागरिकों को डाकघर की बचत योजनाओं, बीमा योजनाओं, डाक जीवन बीमा (PLI), ग्रामीण डाक जीवन बीमा (RPLI), सुकन्या समृद्धि योजना सहित अन्य सेवाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
डाक चौपाल के मुख्य आकर्षण:-
- कार्यक्रम के अंतर्गत जन-जागरूकता अभियान को सशक्त बनाने हेतु दीदारगंज (चेक पोस्ट) से प्रकाश पुंज, गुरु का बाग, पटना सिटी तक एक भव्य रैली का आयोजन किया गया।
- डाक जीवन बीमा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, जो अगले तीन दिनों तक पटना साहिब प्रमंडल के ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कर डाक विभाग की योजनाओं का प्रचार-प्रसार करेगा।
- 1,18,126 नए खाते खोलकर नागरिकों को डाक बचत बैंक सेवाओं से जोड़ा गया।
- सुकन्या समृद्धि खाते खोले गए तथा बालिकाओं को पासबुक वितरित की गई।
- आधार शिविरों के माध्यम से आम जनता को आधार संबंधी सुविधाएं प्रदान की गईं।
- बचत बैंक सेवाएं, डाक जीवन बीमा एवं ग्रामीण डाक जीवन बीमा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 40 कर्मयोगियों को सम्मनित किया गया।
कार्यक्रम के माध्यम से आम जनता में डाकघर की योजनाओं के प्रति जागरूकता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई तथा अधिकाधिक नागरिकों को डाक विभाग की बचत एवं बीमा सेवाओं से जोड़ने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुई।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com