महाराष्ट्र के विधायक प्रशांत ठाकुर को भाजपा प्रवक्ता संजीव मिश्र ने सप्रेम भेंट की श्रीमद्भगवदगीता.jpeg)
.jpeg)
पटना-03/01/2026 महाराष्ट्र के रायगढ़ जिला के पनवेल विधानसभा के विधायक श्री प्रशांत ठाकुर को बिहार भाजपा के प्रवक्ता, श्रीमद्भगवदगीता आपके द्वार अभियान के संस्थापक तथा पटना हाई कोर्ट के अधिवक्ता संजीव कुमार मिश्र ने नवी मुबंई स्थित उनके विधान सभा कार्यालय में पहुँच कर गीता प्रेस, गोरखपुर द्वारा प्रकाशित ‘‘श्रीमद्भगवदगीता’’ सप्रेम भेंट की। इससे पहले प्रदेष भाजपा प्रवक्ता संजीव कुमार मिश्र ने पनवेल के विधायक श्री प्रशांत ठाकुर का वृदावन वाले राधे-राधे के अंगवस्त्रम् से स्वागत-अभिनंदन भी किया।
श्री मिश्र ने श्री ठाकुर को ‘श्रीमद्भगवदगीता’ सप्रेम भेंट करते हुए बताया कि श्रीमद्भगवदगीता आपके द्वार अभियान के तत्ववाधान में विगत 6वर्षो में 6 लाख से ऊपर बिहार, भारत समेत विदेश के लोगों को निःशुल्क श्रीमद्भगवदगीता सप्रेम भेंट की जा चुकी है और घर-घर गीता, जन-जन गीता के संकल्प के साथ लोगों को निःशुल्क श्रीमद्भगवदगीता सप्रेम भेंट करने का अभियान निरतर सफलता पुवर्क जारी हैं। पनवेल के विधायक श्री प्रशांत ठाकुर ने श्रीमद्भगवदगीता निःशुल्क लोगों को सप्रेम भेंट करने का अभियान को भगवान श्रीकृष्ण की सच्ची सेवा और सर्मपण कार्य बताया। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भगवदगीता में भगवान कृष्ण जी ने जो उपदेश दिये है, वे किसी एक धर्म या संप्रदाय के लिए नही है, बल्कि पुरे मानव समाज के लिए हैं। गीता का महत्व इतना है कि न केवल भारत में बल्कि विदेशो में भी लोंग इसका आदर करते है। गीता पढ़ने, सुनने और समझने से मानव जीवन का कल्याण होता हैं। प्रत्येक मनुष्य को नित्य दिन श्रीमद्भगवदगीता के दो श्लोक निश्चित रूप से पढ़ने चाहिए।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com