Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

सुशासन का प्रशासन

सुशासन का प्रशासन

सुरेन्द्र कुमार रंजन
सुशासन का प्रशासन भी क्या गजब ढा रहा है,
गैंगरेप की घटना को आत्महत्या बता रहा है।
आरोपियों को छोड़ जनता को धमका रहा है,
सुशासन का प्रशासन भी क्या गजब ढा रहा है।


मंत्रियों के आदेशों की धज्जियां उड़ा रहा है,
मीडियाकर्मियों पर अपनी धौंस जमा रहा है।
घटना स्थल के साक्ष्यों को पल-पल मिटा रहा है,
सुशासन का प्रशासन भी क्या गजब ढा रहा है।


अपने कुकृत्यों को छिपाने का हर दांव चल रहा है,
अपराधियों को छोड़ परिजनों को फंसा रहा है।
आरोपी चिकित्सकों को निर्दोष बता रहा है,
सुशासन का प्रशासन भी क्या गजब ढा रहा है।


आरोपियों के कुकृत्यों पर पर्दा वो डाल रहा है,
निर्दोषों को फंसाने का कुचक्र वो रच रहा है।
पोस्टमार्टम के रिपोर्ट को भी फर्जी बता रहा है,
सुशासन का प्रशासन भी क्या गजब ढा रहा है।


रिश्वतखोरी की दुकान वो बेधड़क चला रहे हैं,
पैसों के बल पर वो रसूखदारों को बचा रहे हैं।
कानून वाले ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा है,
सुशासन का प्रशासन भी क्या गजब ढा रहा है।



सुरेन्द्र कुमार रंजन
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ