बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद ने संजीव कुमार मिश्र को श्रीमद्भगवद्गीता अभियान का राज्य संयोजक बनाया

पटना, 30 दिसंबर।
बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद ने सनातन संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना के व्यापक प्रचार की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए पटना उच्च न्यायालय के अधिवक्ता, श्रीमद्भगवद्गीता आपके द्वार अभियान के संस्थापक एवं बिहार भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता संजीव कुमार मिश्र उर्फ गीता वाले बाबा को श्रीमद्भगवद्गीता अभियान का राज्य संयोजक नियुक्त किया है।
यह नियुक्ति पर्षद के अध्यक्ष प्रो. रणबीर नंदन द्वारा पर्षद के पत्रांक 2284, दिनांक 22 दिसंबर 2025 के तहत की गई है। अध्यक्ष ने यह दायित्व संजीव कुमार मिश्र द्वारा विगत छह वर्षों में किए गए अतुलनीय योगदान को देखते हुए सौंपा है, जिसके अंतर्गत उन्होंने बिहार, देश के विभिन्न राज्यों तथा विदेशों में छह लाख से अधिक लोगों को निःशुल्क श्रीमद्भगवद्गीता सप्रेम भेंट की है।
प्रो. रणबीर नंदन ने संजीव कुमार मिश्र के “घर-घर गीता, जन-जन गीता” संकल्प की सराहना करते हुए कहा कि यह अभियान न केवल अद्वितीय और अद्भुत है, बल्कि आध्यात्मिक दृष्टि से एक अलौकिक सेवा कार्य भी है। उन्होंने विश्वास जताया कि राज्य संयोजक के रूप में संजीव कुमार मिश्र के नेतृत्व में श्रीमद्भगवद्गीता के निःशुल्क प्रचार-प्रसार को नई गति मिलेगी।
पर्षद अध्यक्ष ने उनसे आग्रह किया कि वे राज्य भर में श्रीमद्भगवद्गीता के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के साथ-साथ न्यास पर्षद के कार्यों में भी पूर्ण सहयोग प्रदान करें, ताकि सनातन मूल्यों और आध्यात्मिक चेतना का व्यापक विस्तार सुनिश्चित किया जा सके।संजीव कुमार मिश्र की इस नियुक्ति पर धार्मिक, सामाजिक एवं बौद्धिक वर्गों में हर्ष व्यक्त किया जा रहा है और इसे बिहार में गीता-चेतना के सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com