Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

बेटियाँ

बेटियाँ

एक हौसला है, हम सब में उड़ान का,
पंख छोटे सही, गगन तक पहचान का।
छू लेंगे गगन एक दिन, लक्ष्य बना लिया,
देखेगा नजारा जग, बेटियों की शान का।


इतिहास साक्षी है, जब जब भी हम बढ़ी है,
गार्गी- अपाला- सावित्री, लक्ष्मी सी बढ़ी हैं।
धन ज्ञान या हो ताक़त, प्रतिबिंब सबका हम,
हम ममता की मूर्ति, नभ से आगे तक बढ़ी हैं।


सीमा पर प्रहरी, अंतरिक्ष की उड़ान हैं,
घर में रसोई चौका, खेतों में किसान हैं।
शिक्षा स्वास्थ्य प्रशासन, कोई भी जगह,
हारी नहीं हैं बेटी, पाताल- आसमान हैं।

डॉ अ कीर्ति वर्द्धन
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ