सपनों की उड़ान
संजय जैनकिसी का किसी से
इकरार होता है।
समझ लो उससे ही
उसे प्यार होता है।
ये कब और कहा
किससे हो जाये।
न हम जाने और
न ये वो जाने।।
दिल हमारा बहुत डोलता
और भटकता रहता है।
कभी सपनों की उड़ान भरता
तो कभी सपने देखता है।
इसलिए हकीकत को
वो पढ़ नहीं पाता है।
और सपनों की उड़ान को
सदा ही भरता रहता है।।
सपने देखना और उनमें खोना
बहुत अच्छी बात है।
पर उनके सहारे जीना
कलयुग में संभव नही है।
इसलिए तो सभी को
एक साथी की जरूरत है।
जो उसका साथ निभाए
एक हमसफर बन के।।
जय जिनेंद्र
संजय जैन "बीना" मुंबई
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com