शब्दवीणा की उत्तर प्रदेश समिति के नये प्रदेश अध्यक्ष बने अनुराग सैनी 'मुकुंद'

गया जी। राष्ट्रीय साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था 'शब्दवीणा' की उत्तर प्रदेश समिति का पुनर्गठन किया गया है। कानपुर के युवा कवि अनुराग सैनी 'मुकुंद' को शब्दवीणा उत्तर प्रदेश समिति का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है, जो अब तक समिति को प्रदेश साहित्य मंत्री के रूप में नेतृत्व देते आये हैं। शब्दवीणा की राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. डॉ. रश्मि प्रियदर्शनी ने बताया कि शब्दवीणा उत्तर प्रदेश समिति के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष उन्नाव जिला निवासी वरिष्ठ कवि सुरेश फक्कड़ जी का 27 जून 2025 को निधन हो जाने के बाद समिति में प्रदेश अध्यक्ष का पद रिक्त पड़ा था। अनुराग सैनी 'मुकुंद' को उनकी शब्दवीणा के प्रति अटूट निष्ठा, समर्पण भाव, सक्रिय योजनाबद्धता, कुशल कार्यक्रम संयोजन क्षमता एवं सकारात्मक चिंतनशीलता को ध्यान में रखते हुए शब्दवीणा की राष्ट्रीय समिति द्वारा प्रदेश अध्यक्ष पद का दायित्व दिया गया है। शब्दवीणा उत्तर प्रदेश समिति के पुनर्गठन में भी श्री मुकुंद की अहम भूमिका रही है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश साहित्य मंत्री पद का दायित्व कवयित्री सीमा मौर्या शैली को दिया गया है, जबकि कवि संदीप सैनी को प्रदेश संगठन मंत्री तथा राघव दुबे को प्रदेश कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। राघव दुबे शब्दवीणा कानपुर जिला उपाध्यक्ष के रूप में अपनी भूमिका निभाते आये हैं। बतौर शब्दवीणा उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष पीलीभीत निवासी कवि उमेश त्रिगुणायत 'अद्भुत', प्रदेश सचिव चित्रकूट निवासी कवि राज कुमार शर्मा तथा प्रदेश प्रचार मंत्री फरुखाबाद निवासी कवि अनुराग दीक्षित यथावत् योगदान देते रहेंगे।
उत्तर प्रदेश अध्यक्ष के रूप में शब्दवीणा की कमान सौंपे जाने पर अनुराग सैनी मुकुंद ने संस्था की राष्ट्रीय समिति के प्रति हार्दिक कृतज्ञता प्रकट की है। शब्दवीणा की लखनऊ, शाहजहांपुर, कानपुर, मथुरा, बरेली, बाराबंकी जिला समितियों की तरह नये वर्ष में नये जोश के साथ उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों में शब्दवीणा का सांगठनिक विस्तार करने तथा अॉफलाइन मोड में साहित्यिक आयोजनों के संयोजन किये जाने की संकल्पबद्धता को दुहराया है। दूसरी ओर प्रदेश उपाध्यक्ष कवि त्रिगुणायत ने पीलीभीत के सफल कवि सम्मेलन के उपरांत नये वर्ष में बरेली जिले में कवि सम्मेलन करने के लिए शब्दवीणा उत्तर प्रदेश, पीलीभीत, कानपुर व बरेली जिला समितियों के पदाधिकारियों के साथ मिलजुलकर आवश्यक तैयारियाँ करनी प्रारंभ कर दी हैं।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com