महिलाओं की सुरक्षा में शासन-प्रशासन विफल, अब समाज को निभानी होगी जिम्मेदारी : माया श्रीवास्तव

- समर्थ नारी, समर्थ भारत संगठन की बैठक में महिलाओं ने किया आह्वान, बेटियों की सुरक्षा को बताया सर्वोपरि
देश में महिलाओं, बच्चियों और लड़कियों पर लगातार बढ़ते अत्याचारों और अमानवीय घटनाओं को लेकर समर्थ नारी, समर्थ भारत संगठन की राष्ट्रीय सह संयोजिका एवं बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल की प्रभारी माया श्रीवास्तव ने कड़ी चिंता जताई है।
पुनाईचक स्थित संगठन कार्यालय में आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि शासन-प्रशासन महिलाओं की सुरक्षा के मामले में पूर्णतः विफल साबित हो रहा है। देश की मातृशक्ति पर हो रहे लगातार हमलों से पूरा भारत शर्मसार हो रहा है।
माया श्रीवास्तव ने कहा कि —

उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न राज्यों— त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, मुंबई, कर्नाटक, तेलंगाना, असम, हिमाचल, ओडिशा आदि में बलात्कार, लव जिहाद और हत्या जैसी घटनाएं आम हो गई हैं। इसका सबसे बड़ा कारण समाज की चुप्पी और नैतिक नियंत्रण का ढहना है।
समाज को उठाना होगा जिम्मा
श्रीमती श्रीवास्तव ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि
“अब समय आ गया है कि समाज केवल बेटियों की रक्षा की अपेक्षा शासन से न करे, बल्कि अपने बेटों को भी बेटियों का सम्मान करना सिखाए। जबतक समाज हर लड़की को अपनी बेटी समझकर उसका मान-सम्मान नहीं करेगा, तब तक इन घटनाओं पर लगाम संभव नहीं।”
उन्होंने कहा कि केवल कानून या प्रशासन से यह लड़ाई नहीं लड़ी जा सकती। इसके लिए समाज में व्यापक जागरूकता लानी होगी, लोगों को आगे आकर ऐसे अपराधियों के खिलाफ आवाज बुलंद करनी होगी। जब समाज एकजुट होकर ऐसी घटनाओं का विरोध करेगा, तभी अपराधियों में डर पैदा होगा।
दोषियों को सजा दिलाने महिलाएं आएं आगे
माया श्रीवास्तव ने बैठक में सभी महिलाओं से आह्वान किया कि—
“अब समय आ गया है कि महिलाएं संगठित होकर अपनी चुप्पी तोड़ें और दोषियों को सजा दिलाने के लिए हर स्तर पर संघर्ष करें।”
बैठक में जुटीं महिला कार्यकर्ता
इस महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष पुष्पा पाठक ने की। संचालन अनीता मिश्रा ने किया और धन्यवाद ज्ञापन नीरू सिंह ने दिया।
बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं:
मीना श्रीवास्तव (प्रदेश उपाध्यक्ष)
सरिता सिंह, स्मिता सिन्हा, संगीता श्रीवास्तव, गीता रानी, संगीता दुबे, संगीता तिवारी, पुष्पा तिवारी
पटना महानगर अध्यक्ष अनीता मिश्रा, महानगर उपाध्यक्ष लक्ष्मी देवी, राखी सिंह, निधि कुमारी, बिना सिन्हा, रीना शर्मा, नीलम वर्मा, प्रतिमा साहनी, नीलू शर्मा, नीरू सिंह, संजू देवी, चुन्नी देवी, जुली सिन्हा
पिछड़ा प्रकोष्ठ से किरण ठाकुर, पूजा ठाकुर, अंजली ठाकुर, सुनीता देवी सहित कई महिला कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहीं।
सभी ने एक स्वर में माया श्रीवास्तव द्वारा उठाए गए मुद्दों का समर्थन करते हुए बेटियों की सुरक्षा के लिए समाज में अभियान चलाने का संकल्प लिया।
रिपोर्ट: दिव्य रश्मि न्यूज़
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag
0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com