धर्म साधना का महीना

धर्म साधना का महीना

सावन का महिना है
विचारो में आस्था जगी है।
धर्म की ज्योति भी देखो
दिलों में जल उठी है।
इसलिए सावन में देखो
मंदिरो में भीड़ लगी है।
सभी में होड़ लगी है
प्रभु के दर्शन पाने की।।


झूका कर सिर अपना
प्रभु चरणों में रखते हैं।
और मन के भाव वो
प्रभु जी से कहते हैं।
फिर पवित्र कलश से
शिवजी पर जल ढालते है।
और अपनी आत्मा को
सावन में शुध्द करते है।।


धर्म का और कर्मो का
असर जीवन पर पड़ता है।
ये मानव जीवन है अपना
जो कर्मों से ही चलता है।
इसलिए तो ऋषि मुनिगण
कर्मों की बातें कहते है।
और सावन के महीने में
एक स्थान पर रुकते है।।


जय जिनेंद्र
संजय जैन "बीना" मुंबई


हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ