आपरेशन सिंदूर
जगा दिया भारत को देखोमाँ ने अपने सब बच्चों को।
अपनी मांग के सिंदूर को
चढ़ा दिया भारत माँ पर।
देख हाल ये माताओं का
डर कर भागा पाकिस्तान।
क्या बूढ़े और क्या बच्चें
सब ठान लिया था इस बार।।
मिटा देंगे अब हम फिर से
मुल्क आतंकी पाकिस्तान को।
बहुत सह चुके गुस्ताकियों को
अब तो सबक सीखना है।
और अपने स्वाभिमान को
अब तो जिंदा रखना है।
भले चढ़ जाये अब सिंदूर
माँ बेटी और बहिनों का।।
भारत माँ की रक्षा करने
अब तो आगे आना पड़ेगा।
खून बहाकर हम सब अपना
देश का मान बढ़ायेंगे।
अमन शांति स्थापित करने
पाकिस्तान को मिटायेंगे।
लेते है संकल्प अब हम सब
आँच न भारत पर आने देंगे।।
जय हिंद जय भारत
संजय जैन "बीना" मुंबई
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews