जीवन का संघर्ष
जिंदगी का मुझे अबविश्लेषण करना होगा।
मन की उदासियों का
हल खोजना होगा।
दिल की वेताबियों का
हल खोजना पड़ेगा।
तब जाकर जिंदगी को
सुकून से जी सकूंगा।।
दिल की धड़कनो को
पढ़ना तुम सीखो।
बेचैनी दिल की तुम
मिटा करके देखो।
जिंदगी की हर पहेली
सुलझेगी फिर तेरी।
काया तेरी जीवन की
बदलेंगी फिर निश्चित।।
मत सोच तू इतना
क्या पाया क्या खोया है।
हर हालात में जीना
मैने सीख लिया है।
कैसा भी समय हो
डरता नही मैं उससे।
खुद पर है विश्वास
इसलिए लड़ता हूँ हालातों से।।
संघर्ष की ये लड़ाई
खुद ही लड़ रहा हूँ।
अपने अनुभवों से ही
मैं बार कर रहा हूँ।
जीवन के चक्रव्यूह को
मैं भेद अब रहा हूँ।
जीने के अंदाज को
बदल मैं नही रहा हूँ।।
जय जिनेंद्र
संजय जैन "बीना" मुंबई
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews