अथ दिल्ली चुनाव कथा

अथ दिल्ली चुनाव कथा-मनोज कुमार मिश्र

उखड़ गया जी आप का तम्बू
मोदी ने करदी ऐसी चोट
प्रवेश वर्मा ने खींच लिया
केजरीवाल का लंगोट
केजरी हारा नई दिल्ली से
गया फूट उसका भांडा
सिसोदिया हारा सौरभ हारा
लाज बचाई आतिशी मारलेना
अवध ओझा को समझ न आया
राजनीति बहुत बड़ा है बोझा
खुद को समझें दिल्ली का मालिक
अब जनता ने बनाया नौकर
कल तक हुकुम के इक्के बनते थे
अब हो गए हैं जोकर
मस्त नाचती गाती आतिशी मैडम
वो जीत गयी हैं चुनाव
हारे सबके सब पार्टी के नेता
अब तो होंगी वो ही बॉस
अड़तालीस बाइस का आंकड़ा
यही है दिल्ली की हकीकत
झूठे वादे आरोप अनर्गल
सब ही बन गए मुसीबत
जमुना उनसे साफ हुई नहीं
वादों का होता रहा बस शोर
जनता ने समझा इस बार
बना दिया झाड़ू का मोर
मोदी की दी गारंटी चल गई
नहीं चला आप का जोर
ग्यारह वर्ष के कुशासन से मुक्ति
अब है बस इसी का शोर


हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ